{"_id":"62852e001ed69a07fe517282","slug":"12-villages-did-not-get-electricity-due-to-fault-on-berni-feeder-etah-news-agr533891477","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरनी फीडर पर फॉल्ट होने से 12 गांवों में नहीं आई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरनी फीडर पर फॉल्ट होने से 12 गांवों में नहीं आई बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/जलेसर। जिले में गर्मी का प्रकोप अधिक होने की वजह से लोग परेशान हैं। वहीं दूसरी ओर अघोषित विद्युत कटौती और फॉल्ट भी समस्या बढ़ा रहे हैं। जलेसर क्षेत्र में बेरनी फीडर पर फॉल्ट होने की वजह से 12 गांवों की विद्युत आपूर्ति 24 घंटे ठप रही। बिजली न आने की वजह से लोग भीषण गर्मी के बीच बेहाल रहे।
जलेसर क्षेत्र के बेरनी फीडर से गुजरने वाली 33 केवीए लाइन में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे फॉल्ट हो गया। जिसकी वजह से क्षेत्र के 12 गांव बिजली आपूर्ति से प्रभावित रहे। लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर फोन किया, लेकिन कोई उचित जवाब नहीं मिला। मंगलवार पूरी रात ग्रामवासियों ने अंधेरे और गर्मी में गुजारी। बुधवार को दोपहर करीब एक बजे लाइनमैन द्वारा फॉल्ट सही कराया गया। जिसके बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
इन गांवों में नहीं आई बिजली
बेरनी, कुंजपुर, नगवाई, सोंसा, महानमई, नगला मीरा, जमो, ऊंचागांव, नगला दयाराम, इसौली, भ्याऊ, नगला राधे।