फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   117 Arms licenses of people of criminal image will be revoked

117 आपराधिक छवि के लोगों के शस्त्र लाइसेंस होंगे निरस्त

Wed, 17 Mar 2021 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
117 Arms licenses of people of criminal image will be revoked
एटा। जिले में 32 हजार से ज्यादा लोगों पर शस्त्र लाइसेंस हैं। इसमें 117 आपराधिक छवि के लोग भी लाइसेंस बनवाने में कामयाब रहे थे। इनके लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में 32902 लोगों के पास एक नाली, दुनाली, पिस्टल, रायफल सहित अन्य हथियारों के लाइसेंस हैं। इनमें से कई माननीय भी हैं जिन पर स्वयं और परिवार पर 18-18 तक शस्त्र लाइसेंस हैं। शासन के फरमान पर इन्हें केवल तीन शस्त्र लाइसेंस रखने और शेष को सरेंडर करने को कहा गया है।
विज्ञापन

इस पर कई माननीयाें ने अपने शस्त्र लाइसेंस सरेंडर किए हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लाइसेंसी असलहा जमा कराना पुलिस-प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती है। हालांकि पुलिस और प्रशासन ने सभी शस्त्र धारकों को ताकीद की है कि वह जल्द अपने शस्त्र लाइसेंस जमा करा दें, अन्यथा ऐसे लोगों के लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें दी गई अनुमति
जिले में 5074 शस्त्र लाइसेंस धारक ऐसे हैं जो दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, हरियाण आदि शहरों में सिक्योरिटी गार्ड, बैंक और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं में तैनात हैं। इन्हें कार्य स्थल के कार्यालयाध्यक्ष की अनुमति पर शस्त्र लाइसेंस को रखने की अनुमति प्रदान की गई है। बशर्ते कि वह अपने शस्त्र लाइसेंस को चुनाव के दौरान जिले में नहीं लाएंगे।

यह हैं आंकड़े
कुल जिले में शस्त्र लाइसेंस: 32092
अब तक जमा शस्त्र लाइसेंस:-17000
लाइसेंस धारक मृत व्यक्ति:-401
जिन्हें शस्त्र रखने की अनुमति दी गई:-5074
निरस्त होने वाले शस्त्र लाइसेंस:-117
जिले में 32 हजार से ज्यादा शस्त्र लाइसेंस हैं इनमें से अब तक 17 हजार के करीब जमा हो चुके हैं। वहीं करीब पांच हजार शस्त्र धारकों को गार्ड की नौकरी के चलते असलहा रखने की अनुमति दी गई है। 117 आपराधिक छवि के लोगों के शस्त्र लाइसेंस बन गए थे, इन्हें निरस्त कराने की प्रक्रिया चल रही है।
सुनील कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed