फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   110 patients were treated by setting up camps in two villages

Etah News: दो गांव में शिविर लगाकर 110 मरीजों का किया उपचार

Sun, 20 Aug 2023 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 20 Aug 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
110 patients were treated by setting up camps in two villages
एटा। जिले में बुखार से शनिवार को मेडिकल कॉलेज में एक वर्षीय मासूम की मौत हो गई थी। जबकि बुखार पीड़ित एक अन्य युवक को भी लाया गया। जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। इन दोनों के गांवों में रविवार को स्वास्थ्य टीमों ने पहुंचकर शिविर लगाया। करीब 110 मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान 15 घरों में लार्वा की पड़ताल की गई।
विज्ञापन


रविवार को डॉ. आकाश वर्मा, फार्मासिस्ट सुशील सहित स्वास्थ्य टीम गांव चांदपुर जिंदाहार पहुंची। इस दौरान गांव में टीम ने 8 घरों के कूलर व फ्रिजों में लार्वा के लिए पड़ताल की। जहां टीम को किसी घर में लार्वा नहीं मिला। मृत बालक के घर पहुंचकर उसके बारे में जानकारी की। इस दौरान गांव में 60 मरीजों का उपचार किया गया। इसके बाद टीम शीतलपुर ब्लॉक के गांव भगीपुर पहुंची। यहां टीम ने 7 घरों में लार्वा की पड़ताल की। एक भी घर में लार्वा नहीं मिला। टीम ने गांव में 50 मरीजों का उपचार किया गया। वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक लोकमन सिंह ने बताया कि दो गांव में स्वास्थ्य शिविर लगा था। मरीजों को जांच कर दवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed