फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   11 year old Anuj was stabbed 12 times and killed in Etah

UP: 12 बार मारा चाकू... प्राइवेट पार्ट और आंखों पर भी किए वार, नहीं कांपे हत्यारे के हाथ, रूह कंपा देगा मामला

Thu, 15 May 2025 05:49 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 15 May 2025 05:49 AM IST
सार

पुलिस को शक है कि अनुज की हत्या किसी पुरानी रंजिश या बाग से आम तोड़ने पर की गई है। इन दोनों एंगलों पर ही पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। बाग मालिक और बगल वाले खेत के मालिक को भी इसी कड़ी में पुलिस ने हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
11 year old Anuj was stabbed 12 times and killed in Etah
एटा में सुबह-सुबह बड़ी वारदात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा के गांव आलमपुर में 11 वर्षीय अनुज की हत्या बड़ी निर्ममता से की गई। हत्यारे ने चाकू से एक के बाद एक 12 वार किए। साथ ही पत्थर से भी प्रहार किया। इकलौते बेट की हत्या के बाद मां और तीन बहनें सदमे में हैं।

विज्ञापन

पिता सुनील कुमार की आर्थिक हालत कमजोर है। वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं वहीं, उनकी पत्नी मिथलेश घर चलाने के लिए गांव में खेतों में मजदूरी करती हैं। दो दिन पहले ही सुनील दिल्ली से गांव में आए हैं। अनुज के अलावा उनकी तीन बेटियां सानिया, निशू और अंशुल हैं। सभी बच्चे गांव में रहकर पढ़ाई करते हैं। रोती-बिलखती बहनें कह रही थीं कि अब वो किसको राखी बांधेंगी और किसके साथ भाई दूज का पर्व मनाएंगी। मां मिथलेश भी बार-बार बेटे का नाम लेकर उसे बुला रही थीं और बार-बार बेहोश हो जा रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रंजिश या आम तोड़ने पर हुई अनुज की हत्या... जांच में जुटी पुलिस
पुलिस को शक है कि अनुज की हत्या किसी पुरानी रंजिश या बाग से आम तोड़ने पर की गई है। इन दोनों एंगलों पर ही पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। बाग मालिक और बगल वाले खेत के मालिक को भी इसी कड़ी में पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं, परिवार से जुड़े एक व्यक्ति पर भी संदेह जताया जा रहा है। पूर्व में पारिवारिक झगड़े व रंजिश की वजह से पुलिस उसे भी संदिग्ध मान रही है।

विज्ञापन

गांव के रहने वाले बबलू ने बताया कि 4 दिन पूर्व वह उसी बाग में दोपहर के समय एक पेड़ के नीचे बैठा हुआ था। तभी एक आम टूटकर गिरा। जैसे ही उसने उठाने का प्रयास किया, 4 लोग आए और गालियां देकर हाथापाई करने लगे। विरोध पर गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी। उसने हाथ जोड़कर माफी मांगी तब छोड़ा।

इसके अलावा थाना क्षेत्र के गांव नगला नथा के आम के बाग में सोमवार को कुछ लोग बैठे हुए थे, तभी आम गिरा और उठाने चले तो 3 लोगों ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। अनुज की हत्या के बाद ग्रामीण डरे हुए हैं। पुलिस से बागों की रखवाली करने वालों पर विशेष नजर रखने की मांग कर रहे हैं। एएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि कई सबूत मिले हैं, जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

यह था मामला
थाना मिरहची क्षेत्र के गांव आलमपुर में बुधवार सुबह बाग में शौच के लिए गए तीन बालकों पर अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। एक की बेरहमी से हत्या कर दी, जबकि दो बालक गंभीर रूप से घायल कर दिए। मृतक बालक के चेहरे, गले, पेट, प्राइवेट पार्ट और आंखों पर प्रहार किए हैं। मृत बालक की मां ने अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि पुत्र अनुज कुमार (11) अपने दो साथियों के साथ बुधवार सुबह लगभग 8:30 बजे शौच के लिए आम के बाग में गया था। वहां अज्ञात व्यक्ति ने बच्चों के ऊपर हमला कर दिया। दो बच्चे तो किसी तरह उसके चंगुल से घायल अवस्था में छूटकर भाग निकले, मगर उसने अनुज को पकड़ लिया। उसको धारदार हथियार से हमला करते हुए काट दिया। प्राइवेट पार्ट और आंखों पर प्रहार किए। 

घायल बच्चों ने घर पर आकर जानकारी दी और परिजन पहुंचे, तब तक हमलावर फरार हो गया। थाना पुलिस के साथ ही आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।  घायल दोनों बच्चों द्वारा बताए गए हुलिए पर हमलावर की तलाश की जा रही है।

संबंधित वीडियो- 



यह भी पढ़ें- पति ने बीवी का बनाया अश्लील वीडियो: सोशल मीडिया पर खुद किया वायरल... इस कुकृत्य में ससुर-सास ने भी दिया साथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed