{"_id":"60fd5fb58ebc3e57fc61657a","slug":"100-students-will-get-admission-in-the-first-year-etah-news-agr50115067","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज: प्रथम वर्ष में 100 छात्र-छात्राओं को मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज: प्रथम वर्ष में 100 छात्र-छात्राओं को मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज । संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज को आगामी शिक्षा सत्र से शुरू किए जाने की तैयारी है। यहां 100 छात्र-छात्राओं को प्रथम वर्ष में प्रवेश दिया जाएगा। उनके रहने के लिए हॉस्टल बन गए हैं। वहीं फैकल्टी के रहने के लिए भी आवास लगभग तैयार हैं।
जिले में निर्माणाधीन मेडिकल कॉॅलेज में लेक्चर हॉल सहित तीन लैब का निर्माण हो चुका है। कॉलेज में फर्नीचर आदि लगाने का कार्य चल रहा है। शनिवार को कॉलेज के भ्रमण के दौरान असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल मेडिकल एजूकेशन डॉ. एनसी प्रजापति ने बताया कि शासन की मंशा है कि इस वर्ष कॉलेज का संचालन शुरू हो जाए। उन्होंने बताया कि प्रथम वर्ष में यहां 100 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। इसी के हिसाब से मेडिकल कॉलज तैयार कराया जा रहा है।
नर्सेज हॉस्टल का चल रहा कार्य
जिला अस्पताल व सीएमओ कार्यालय से मेडिकल कॉलेज से संबंधित निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था को भूमि समय से नहीं मिल पाई। जिला अस्पताल में नर्सेज हॉस्टल और सीएमओ कार्यालय परिसर व डाक बगलिया की जमीन पर 300 बेड का अस्पताल बनाया जा रहा है। जमीन मिलने में देरी के चलते इसके निर्माण में भी देरी होगी।