फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   1.24 lakh teenager's vaccination start from today

1.24 लाख किशोरों को आज से लगेंगे कोरोना टीके

Sun, 02 Jan 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
1.24 lakh teenager's vaccination start from today
एटा। 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर-किशोरियों को सोमवार से सुरक्षा टीका लगाया जाएगा। कोविड टीकाकरण के लिए इस आयु वर्ग के 1.24 लाख लोग चिह्नित किए गए हैं। जिन्हें दस दिन में पहली डोज दी जानी है। इन सभी के लिए कोवैक्सीन उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

कोवैक्सीन से किशोरों के टीकाकरण की तैयारियां की गई है। जिले में एक लाख 24 हजार 454 किशोरों का टीकाकरण होना है। तीन जनवरी से स्वास्थ्य टीमें टीकाकरण की शुरूआत करेंगी। किशोरों की उम्र हाईस्कूल की अंकतालिका या अन्य शैक्षिक दस्तावेजों के आधार पर तय की जाएगी। 15 से 18 वर्ष आयु के किशोरों के लिए कोवैक्सीन का टीकाकरण करने की अनुमति सरकार की ओर से दी गई है। इसी के आधार पर टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

90 फीसदी हुआ वयस्कों का टीकाकरण
जिले में 12 लाख 48 हजार 576 वयस्कों का टीकाकरण किया जाना है। रविवार का दिन स्वास्थ्य विभाग के लिए बहुत ही उपलब्धि भरा रहा। 11 लाख 23 हजार 784 को पहली डोज लगाकर 90 फीसदी तक टीकाकरण पहुंच गया है। जबकि दूसरी डोज छह लाख 35 हजार 714 को लगाकर 56.56 फीसदी टीकाकरण करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले किशोर
महामारी से लड़ाई के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी बताया गया है। लेकिन 18 से कम उम्र होने के कारण टीका नहीं लग पा रहा था। अब इजाजत मिली है, पहले दिन ही टका लगवाऊंगा।
- गोलू यादव, हाजीपुरा
हमसे पहले लाखों-करोड़ों लोग टीका लगवा चुके हैं। ऐेसे में किसी तरह की शंका की गुंजाइश नहीं बची है। जरूरी दस्तावेज लेकर केंद्र पर पहुंचेंगे और टीका लगवाकर अपनी सुरक्षा तय करेंगे।

- शैलेष कुमार, बरौली
करीब 1.24 लाख 15 से 18 आयु के किशोर-किशोरियों का टीकाकरण सोमवार से शुरू किया जाएगा। जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समय से टीकाकरण कराने की रूपरेखा तैयार है।
डा. रामसिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed