फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ???? ????? ??? ??????????? ?? ???? ??????

businessman angry, protest against administration

Sun, 15 Mar 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Sun, 15 Mar 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
मंडी समिति में पूर्व में व्यापारियों को आवंटित की गई दुकानों के
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन में अनुबंध की शर्तों का व्यापारियों ने रविवार को कड़ा विरोध किया। इस दौरान व्यापारी मंडी समिति के सचिव कार्यालय पर हंगामा करने लगे। मंडी में व्यापारियों के प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह व सीओ सिटी करन सिंह ने व्यापारियों को समझा बुझाकर शांत किया और जल्द समस्याओं के समाधान के लिए समस्याएं लिखित में मांगीं। इसके लिए व्यापारियों को दो दिन का समय दिया गया। ।

बता दें कि मंडी समिति की दुकानों का अभी तक व्यापारियों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। इसके चलते प्रशासन ने व्यापारियों को अपनी दुकानों का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए नोटिस जारी किया है, लेकिन व्यापारियों को रजिस्ट्रेशन के अनुबंध रास नहीं आ रहे हैं। इसके चलते व्यापारी इसका विरोध कर रहे हैं, वहीं प्रशासन का कहना है कि दुकानों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। व्यापारियों को इसे कराना अनिवार्य है। व्यापारियों के प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर ने व्यापारियों से वार्ता की। वार्ता के बाद उन्होंने व्यापारियों से कहा कि अनुबंध में जो भी मुश्किलें आ रही हैं। उन्हें लिखित में प्रशासन को उपलब्ध कराएं, जिससे समस्या का समाधान हो सके। इसके बाद व्यापारियों ने दो दिन का समय मांगा है।

इस मौके पर खाद्यान्न व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरीश गुप्ता, सुभाष शाक्य, पुष्पेंद्र यादव, व्यापार मंडल कंछल गुट के जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सुनील गुप्ता, मुनेश यादव, उमेश गुप्ता, बंटी गुप्ता, शैली गुप्ता, रवेंद्र गुप्ता मौजूद थे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed