फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   employment in up

यूपी में रोजगार, शुरू होने वाली हैं निकायों में भर्तियां

Sun, 16 Jun 2013 12:26 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Sun, 16 Jun 2013 12:26 AM IST
विज्ञापन
employment in up

उत्तर प्रदेश के निकायों में जनता से जुड़े पदों पर भर्तियां शुरू होने वाली हैं। स्थानीय निकाय निदेशालय ने नगर निगम, पालिका परिषद और नगर पंचायतों से इस संबंध में शीघ्र ही पदवार ब्यौरा मांगा है।

विज्ञापन


निकायों से पूछा गया है कि जनता से जुड़े कितने पद उनके यहां रिक्त हैं और इस पर कब से भर्तियां नहीं हुई हैं। ब्यौरा मिलने के बाद इसकी सूचना कार्मिक एवं नियोजन विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि शीघ्र ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सके।
विज्ञापन


प्रदेश में 630 निकाय हैं। निकाय सीधे जनता से जुड़े विभाग हैं। इसमें जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के साथ हाउस टैक्स जमा करने और साफ सफाई का काम निकायों के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकायों में सालों से रिक्त पदों पर भर्तियां नहीं हुई हैं। इसके चलते जनता को काम कराने में परेशानियां हो रही हैं। नगर विकास विभाग ने इस संबंध में कार्मिक एवं नियोजन विभाग से जनता से जुड़े रिक्त पदों पर भर्ती करने की अनुमति देने का अनुरोध किया था।

इसके आधार पर कार्मिक एवं नियोजन विभाग ने रिक्त पदों का ब्यौरा उपलब्ध कराने को कहा है। इसके आधार पर रिक्तियों का ब्यौरा निकायों से मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed