फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Election Commission issues notice to Samajwadi Party over violation of covid protocol Swami Prasad Maurya news

सपा को चुनाव आयोग का नोटिस: वर्चुअल रैली के नाम जुटाई थी भीड़, समाजवादी पार्टी कार्यालय पर लगी फोर्स

Sat, 15 Jan 2022 09:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यूपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यूपी Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 15 Jan 2022 09:37 PM IST
सार

नोटिस में कहा गया है कि इस मामले में उपलब्ध सामग्री और मौजूदा निर्देशों पर विचार करने के बाद चुनाव आयोग ने समाजवादी पार्टी को इस बारे में अपना रुख स्पष्ट करने का अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Election Commission issues notice to Samajwadi Party over violation of covid protocol Swami Prasad Maurya news
14 जनवरी को सपा कार्यालय में उमड़ी भीड़ - फोटो : ANI

विस्तार

समाजवादी पार्टी को कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करना भारी पड़ गया है। शनिवार को चुनाव आयोग ने सपा को लखनऊ कार्यालय में वर्चुअल(आभासी) रैली के नाम पर जनसभा आयोजित करने के लिए नोटिस जारी किया है।  शुक्रवार की घटना का जिक्र करते हुए नोटिस में कहा गया है कि इस मामले में उपलब्ध सामग्री और मौजूदा निर्देशों पर विचार करने के बाद चुनाव आयोग ने समाजवादी पार्टी को इस बारे में अपना रुख स्पष्ट करने का अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


सपा महासचिव को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि इस नोटिस की प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर आपका स्पष्टीकरण आयोग के पास पहुंचे। ऐसा न होने पर आयोग इस मामले में उचित निर्णय लेगा। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव सात चरणों में 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच होंगे। फिलहाल महामारी को देखते हुए जनसभा और रैलियों पर रोक है।
विज्ञापन


 

सपा कार्यालय पर लगी फोर्स, हटाई गईं भीड़ 

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को फोर्स लगा दी गई। यहां जुटने वाली भीड़ को हटाया गया और आसपास की दुकानें भी कुछ समय के लिए बंद कराई गईं। गौरतलब है कि सपा कार्यालय पर शुक्रवार को जुटी भीड़ की वजह से गौतमपल्ली थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया था। ऐसे में शनिवार को इस क्षेत्र में पुलिस पूरी तरह से सक्रिय दिखी। सुबह से ही पुलिस टीम कार्यालय पर डट गई और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील करती रही। इस बीच सपा कार्यालय के गेट पर कोविड का पालन नहीं करने के संबंध में नोटिस भी चस्पा की गई। गेट पर जुटने वाले नेताओं को एक जगह खड़े नहीं होने की अपील की गई। दोपहर करीब एक बजे भीड़ बढ़ी तो आसपास की दुकानें भी बंद कराई गईं। पर, तमाम सतर्कता और अपील के बाद भी गेट पर रुक-रुक कर भीड़ एकजुट होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed