फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Dragon seen in the balcony of house in varanasi

बनारसः सड़क किनारे दो मंजिला मकान की बालकनी में दिखा अजगर, मचा हड़कंप

Tue, 29 Oct 2019 08:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 29 Oct 2019 08:55 PM IST
विज्ञापन
Dragon seen in the balcony of house in varanasi
वाराणसी में मंगलवार को लहरतारा रोड पर एक मकान के ग्रील में चिपका रहा अजगर। - फोटो : अमर उजाला
बनारस के मंडुआडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा स्थित एक मकान की ग्रिल में फंसे अजगर को मंगलवार की दोपहर में राहगीरों ने देखा तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोग वीडियो बनाते और सेल्फी भी लेते रहे। अजगर को देखने के लिए लोगों की इतनी भीड़ जमा हो गई कि लहरतारा कैंट मार्ग पर भीषण जाम लग गया।
विज्ञापन


 वहीं अजगर को देखकर राहगीरों ने शोर मचाया तो पड़ोसियों ने गोवर्धन पूजा में गए दिलीप अग्रवाल को फोन से सूचना दी। सूचना के बाद मकान मालिक दिलीप आये और बंद मकान में अजगर को प्रवेश करता देखकर उनके होश उड़ गए। तुरंत ही उन्होंने  पुलिस को सूचना दी और उसके बाद वन विभाग को भी इस बाबत सूचना दी गई।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम के पहुंचने से पूर्व ही सांप पकड़ने वाले पिंटू ने अपने सथियों साथ अजगर को पकड़ने का काम शुरू किया। उसने एक डंडे में रस्सी का फंदा बनाकर उसके गले में डालकर कस दिया। उसी समय मिर्जामुराद से पहुंचे रतन कोबरा ने लपककर अजगर को ग्रिल से बाहर निकाल कर एक बोरे में बंद कर लहरतारा चौकी पर ले आए और वहां पर पहुंचे वन विभाग के कर्मी को अजगर सौंप दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed