{"_id":"de58d1be-6332-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"dogs-kill-31-black-buck-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा कुत्तों ने मार डाले 31 काले हिरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा कुत्तों ने मार डाले 31 काले हिरन
कानपुर/ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2013 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिड़ियाघर में शनिवार देर रात दो आवारा कुत्तों ने 31 काले हिरनों को नोंचकर मार डाला। कुत्ते चिड़ियाघर की टूटी दीवार से अंदर आए और कूदकर हिरनों के बाड़े में पहुंच गए थे। हिरनों का शोर सुनकर पहुंची सुरक्षा कर्मचारियों की टीम ने दोनों कुत्तों को गोली मार दी।
विज्ञापन
लापरवाही के आरोप में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर चिड़ियाघर के निदेशक के. प्रवीण राव और फारेस्टर सहित छह कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। लखनऊ से आई वन्य जीव संरक्षक की टीम मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। इस घटना के बाद चिड़ियाघर में सिर्फ चार काले हिरन ही बचे हैं।
विज्ञापन