फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Did not rape the innocent, burned

रेप नहीं कर पाया तो मासूम को जला डाला

Tue, 30 Apr 2013 02:05 AM IST
शामली/ब्यूरो
शामली/ब्यूरो Updated Tue, 30 Apr 2013 02:05 AM IST
विज्ञापन
Did not rape the innocent, burned

एक युवक ने पड़ोसी के घर में घुसकर किशोरी से दुराचार का प्रयास किया। किशोरी के चीखने-चिल्लाने से गुस्साए युवक ने उसके ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी।

विज्ञापन


किशोरी को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है। मामला कैराना कस्बे का है।

उधर, घटना के कुछ ही देर बाद ही आरोपी युवक ने भी जहर खा लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे शामली सीएचसी लेकर पहुंचे जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है।

किशोरी के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 
कस्बे में रहने वाला एक व्यक्ति सोमवार को घर के लोगों के साथ मजदूरी करने गया हुआ था, घर में उसकी नाबालिग लड़की अकेली थी।

आरोप है कि पड़ोस का एक युवक किशोरी को अकेला देख घर में घुस गया और उसके साथ दुराचार का प्रयास किया।

किशोरी चीखने चिल्लाने लगी तो युवक को गुस्सा आ गया। उसने घर में रखी केरोसिन की कैन किशोरी के ऊपर उडे़ल दी और आग लगाकर फरार हो गया।

चीख पुकार सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे तो किशोरी को जलता देख वह कांप उठे।

लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग बुझाई और कांधला सीएससी लेकर पहुंचे, जहां से उसे गंभीर हालत में दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सीओ सीपी सिंह और कोतवाली प्रभारी ने बताया कि किशोरी के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और जान से मारने की कोशिश की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


उधर, घटना के कुछ देर बाद ही आरोपी युवक ने भी जहर खा लिया। परिजन उसे लेकर शामली सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देख उसे मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। अब पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ कैराना सीपी सिंह ने बताया कि जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी, फिलहाल किशोरी पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed