फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   District Panchayat member raped on pretext of providing accommodation in Deoria

UP News: देवरिया में आवास दिलाने का झांसा देकर जिला पंचायत सदस्य ने किया दुष्कर्म, तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 09 Jun 2022 03:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 09 Jun 2022 03:24 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक विपिन मलिक ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
District Panchayat member raped on pretext of providing accommodation in Deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एक जिला पंचायत सदस्य पर आवास दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


युवती ने बुधवार कोस पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि जिला पंचायत सदस्य सुनील निषाद ने मंगलवार की शाम अपने आवास पर बुलाया। उसने झांसा दिया कि आवास दिया जाना है। इस पर युवती जिला पंचायत सदस्य के आवास पर पहुंच गई। आरोपी अपने वाहन में युवती को बैठा लिया और एक स्कूल पर लेकर चला गया, जहां उसके साथ जिला पंचायत सदस्य ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


घटना के समय जिला पंचायत सदस्य का एक मित्र मौजूद रहा। घटना के बाद जब शोर मचाई तो आरोपी जिला पंचायत सदस्य का मित्र वाहन से ले जाकर युवती को घर छोड़ दिया। पीड़ित युवती घर पहुंची और मां को आपबीती बताई तो उसके होश उड़ गए। बुधवार की सुबह मां के साथ थाने में पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने ग्राम बर्दगोनिया निवासी वार्ड संख्या 20 गौरी बाजार दक्षिणी के जिला पंचायत सदस्य सुनील निषाद के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक विपिन मलिक ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed