फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth strangled to death dead body found at some distance from home

देवरिया: युवक की गला रेत कर हत्या, घर से कुछ दूरी पर मिला शव

Thu, 13 Jul 2023 10:46 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 13 Jul 2023 10:46 AM IST
सार

मृत्युंजय उर्फ छोटू चौहान बुधवार की रात दस बजे के करीब भोजन करने के बाद घर के लोगों से शौच जाने की बात कहकर से निकल गया। फिर लौटा नहीं। बृहस्पतिवार की सुबह गांव के पश्चिम बगीचे में उसका शव मिला।

विज्ञापन
Youth strangled to death dead body found at some distance from home
देवरिया में युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में महुआडीह थानाक्षेत्र के बलटिकरा गांव के युवक मृत्युंजय चौहान की बुधवार की रात हत्या कर दी गई। गांव के पश्चिम बगीचे में बृहस्पतिवार की सुबह कुछ लोगों ने युवक का शव देखकर शोर मचाया। इस बात की जानकारी मिलते ही घर सहित क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। मौके पर एएसपी, सीओ और फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


महुआडीह थानाक्षेत्र के बलटिकरा गांव के रहने वाले मृत्युंजय उर्फ छोटू चौहान (21) पुत्र कोमल चौहान बुधवार की रात दस बजे के करीब भोजन करने के बाद घर के लोगों से शौच जाने की बात कहकर से निकल गया। फिर लौटा नहीं। बृहस्पतिवार की सुबह गांव के पश्चिम बगीचे में स्थानीय लोगों ने उसका शव देखकर शोर मचाया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर-लखनऊ हाईवे बंद: 92 घंटे गूंजेगा हर-हर महादेव, पांच लाख लोग करेंगे जलाभिषेक
विज्ञापन
विज्ञापन


धारदार हथियार से शरीर पर अनगिनत बार किए गए हैं। गला भी रेत दिया गया है। इस बात की जानकारी होते ही परिजन भी वहां पहुंच गए। घर में हड़कंप मच गया। वहीं, क्षेत्र में मामले को लेकर सनसनी फैल गई। लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

सूचना पर पहुंची महुआडीह पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। जानकारी होते ही एएसपी, सीओ और फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर घटना का मुआयना किया।

मृत्युंजय के पिता कोमल चौहान इस समय बाबाधाम गए हुए हैं। बड़े भाई प्रिंस कुछ दिन पहले ही पूना गए। मौत से माता तारा देवी और बहन पिंकी का रो - रोकर बुरा हाल है। इस हत्या से पूरा परिवार सदमे में है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed