फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth shot in land dispute in Deoria

UP: देवरिया में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, युवक को मारी गोली, दोनों पक्षों में तनाव

Fri, 27 Jan 2023 08:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 27 Jan 2023 08:17 AM IST
सार

देवरिया में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। एक गुट ने दूसरे गुट के युवक को मारपीट के बाद गोली मार दी। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Youth shot in land dispute in Deoria
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की सदर कोतवाली इलाके में विवादित जमीन पर भूसी रखने से नाराज लोगों ने गुरुवार को एक युवक को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों हालत नाजुक देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


घटना के बाद से गांव में दो पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सदर कोतवाली के पिपरा चंद्रभान गांव के बहेलिया टोला निवासी अनिल यादव और जगनारायण यादव में जमीनी विवाद है। 
विज्ञापन


न्यायालय में मामला विचारधाराधीन होने चलते दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाएं रखने का निर्देश है। बृहस्पतिवार सुबह अनिल यादव का बेटा अरविंद यादव (26) धान की कुटाई कराने के बाद विवादित जमीन पर भूंसी रख रहा था। इसको लेकर जगनारायण के परिवार के लोगों से अरविंद की कहासुनी होने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी -डंडे चलने लगे। इसी बीच आरोपी पक्ष के एक युवक ने अरविंद को तमंचे से गोली मार दी। गोली पेट में लगने के चलते पीड़ित घायल हो गया। यह देख आरोपी पक्ष मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से परिजन घायल युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 


अरविंद की दिसंबर महीने में ही शादी हुई थी। गोलीकांड के बाद परिवार के लोग जहां बदहवास हैं, वहीं गांव में दो पक्षों में तनाव की स्थिति है। इसको देखते हुए पुलिस की तैनाती की गई है। कोतवाल कपिलदेव चौधरी ने बताया कि जमीन विवाद में गोली लगने की शिकायत मिली है। आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed