{"_id":"62ec0b95cf3efa38917d1a36","slug":"youth-of-rudrapur-died-in-bangluru-deoria-news-gkp446048774","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलुरु में रुद्रपुर के युवक की मौत, परिवार में कोहराम, गौनरिया गांव में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगलुरु में रुद्रपुर के युवक की मौत, परिवार में कोहराम, गौनरिया गांव में मातम
विज्ञापन
बंगलुरू में गौनरिया गांव के युवक की मौत पर गमगीन घर वाले।
- फोटो : DEORIA
बंगलुरु में रुद्रपुर के युवक की मौत, परिवार में कोहराम, गौनरिया गांव में मातम
रुद्रपुर। बंगलुरु में गौनरिया गांव के एक युवक की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। वह कंपनी में काम करके कमरे पर लौट रहा था कि ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव के इंतजार में हैं।
गांव के रामबदन का बेटा अरुण कुमार (28) बंगलुरु में एक कंपनी में पाइप मरम्मत का कार्य करते थे। परिजनों के अनुसार, बुधवार को कंपनी से काम करने के बाद वह कमरे पर जाने लगे। इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर ही अरुण की मौत हो गई। मौत की खबर गांव पहुंची तो लोग गमगीन हो गए। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मां राजकुमारी देवी रोने लगीं।
अरुण कुमार तीन भाइयों में छोटा था। उसके बड़े भाई अजय और यशवंत कुमार सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। पति की मौत की सूचना पत्नी सुंदरी देवी बेहोश हो गईं। उनकी गोद में एक साल की मासूम बेटी है। बुजुर्ग पिता रामबदन फफक कर रोने लगे। लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे थे। परिजन शव के इंतजार में हैं। घर वालों ने कहा कि शुक्रवार की सुबह तक शव पहुंच सकता है।