{"_id":"64e10b31955e5133ea0ba114","slug":"youth-missing-sandal-found-on-river-bank-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-4547-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवक लापता, नदी किनारे मिली चप्पल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवक लापता, नदी किनारे मिली चप्पल
Sun, 20 Aug 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। एक युवक घर का काम करने के बाद शुक्रवार को मोबाइल पैसा रखकर घर पर रखकर निकला। शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इस बीच उसकी चप्पल सरयू नदी के तट पर देवसिया गांव के पास कटान रोकने के लिए बने स्पर बंधे पर मिली। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।
मईल थाना क्षेत्र के गोड़वली गांव निवासी सोनू सिंह (35) पुत्र श्रीप्रकाश सिंह शुक्रवार सुबह घर का काम करने के बाद मोबाइल और पैसा घर पर रखकर निकले और देवसिया गांव के पास कटान रोकने के लिए स्पर बंधे के पास पहुंचे। उसी समय सोनू के गांव का युवक मिला और पूछा कहां जा रहे हैं तो उसने कटान देखने आने की बात कही। खोजबीन शुरू हुई तो युवक ने बताया देवसिया बंधे पर सोनू मिला था। परिजन बंधे पर पहुंचे तो चप्पल बंधे के नीचे पड़ी थी। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शनिवार दोपहर एसडीआरएफ टीम के साथ नदी में खोजबीन शुरू की, लेकिन शाम तक पांच किमी तलाशने के बाद भी पता नहीं चल सका। आपदा मित्र इंद्रदेव साहनी, दशरथ साहनी, तेजनरायण विश्वकर्मा, हरिविष्णु आदि ने नदी में घुस कर खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल सका। संवाद