{"_id":"62756ae12c079346c424f57c","slug":"youth-found-hang-deoria-news-gkp435944469","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे से लटका मिला युवक का शव
पांच दिन पूर्व पिता की बीमारी से हुई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी बाजार। क्षेत्र के ग्राम बखरा स्थित बगीचे में शुक्रवार को एक युवक का फंदे से लटका शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। युवक के पिता की पांच दिन पूर्व ही बीमारी से मौत हुई थी। पति के बाद इकलौते पुत्र की मौत की सूचना जब मां एवं उसकी छोटी बहन को मिली तो वह अचेत हो गईं।
ग्राम बखरा निवासी किशन (20) पिता की मौत के बाद बाहर से कमाकर घर लौटा था। पिता के दाह संस्कार के बाद किशन उनके क्रिया-कर्म में लग गया था, तीर भी लिया था। शुक्रवार की शाम ग्रामीणों ने बखरा गांव के पश्चिम तरफ स्थित बगीचे में एक युवक का पेड़ से लटका हुआ शव देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से लटके शव को नीचे उतारा। उसकी पहचान किशन के रूप में हुई। पुत्र की मौत की सूचना मिलते ही मां मंजू देवी बेहोश हो गईं। जबकि उसकी छोटी बहन बेसुध हो गई। आत्महत्या का कारण स्पष्ट न हो सका। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि मुंद्रिका प्रसाद की बीमारी के कारण पांच दिन पूर्व ही मौत हो गई थी। उनके पुत्र किशन ने किस कारण आत्महत्या की है। इसकी जांच की जा रही है।