फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth dies under suspicious circumstances

Deoria News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Sat, 27 Dec 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 27 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के ग्राम लाखोपार निवासी जितेंद्र गौंड की बृहस्पतिवार की देर रात करीब 11 बजे संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम लाखोपार निवासी जितेंद्र गौंड उर्फ देवा 27 पुत्र स्वर्गीय तूफानी गौंड बृहस्पतिवार की रात भोजन कर सो सोया था। अचानक रात में 11 बजे उसकी तबीयत खराब हो गई और वह बेचैन हो गया। परिजन तत्काल उसे भाटपाररानी पीएचसी लाए, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया। रास्ते में सलेमपुर के आसपास उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मौत की खबर सुनकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया। सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि युवक का शव पीएम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितेंद्र ब्लॉक प्रमुख का लड़ा था चुनाव
भाटपाररानी। जितेंद्र भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी था। वह भाजपा के टिकट पर भाटपाररानी ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ा था लेकिन हार गया था। वह दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई उपेंद्र गौंड है। उसकी पत्नी सुमन देवी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सिपाही के पद पर है। उसे डेढ़ माह का एक दुधमुंहा बच्चा है। उसकी असमय मौत पर माता ज्ञान्ती देवी का रोते-रोते बुरा हाल था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed