{"_id":"6a5a8254e81529ae030d9dcd","slug":"youth-dies-of-electrocution-deoria-news-c-208-1-deo1044-187091-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: करंट लगने से युवक की मौत
Sat, 18 Jul 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के अहिरौली बघेल दक्षिण पट्टी गांव निवासी एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई।घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा यादव (पुत्र स्वर्गीय विक्रम यादव) घर के पास स्थित ट्रांसफार्मर पर तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान वह विद्युत करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।
परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए,जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कृष्णा तीन भाइयों में मंझले थे। उनकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। कृष्णा विवाहित थे,लेकिन उनकी कोई संतान नहीं है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि परिजन युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी ले गए। संवाद