{"_id":"6a68f75625eb67f751067b75","slug":"youth-dies-near-liquor-shop-deoria-news-c-208-1-deo1032-187916-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शराब की दुकान के पास युवक की मौत, साथियों के छोड़कर भागने की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शराब की दुकान के पास युवक की मौत, साथियों के छोड़कर भागने की चर्चा
Wed, 29 Jul 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। मुसहरी चौराहे स्थित देसी शराब की दुकान के पास मंगलवार की दोपहर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि युवक की मौत के बाद उसके साथी भाग गए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत का पता चल सकेगा।
जानकारी के अनुसार, तरकुलवा थाना क्षेत्र के बरवा सेमरा गांव निवासी मुर्तुजा अली (25) मंगलवार की सुबह घर से निकला था। बताया जाता है कि वह मुसहरी चौराहे पर पहुंचा, जहां कुछ साथियों के साथ शराब पीने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अधिक नशे की हालत में वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद साथ में मौजूद लोग कुछ देर बाद उसे छोड़कर भाग गए।
काफी देर तक युवक के पड़े रहने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की जांच की तो उसकी मौत हो चुकी थी। ।
मुर्तुजा के पिता अनवर अली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनका बेटा नशे का आदी था। मौके पर पहुंचे दरोगा आनंद कुमार ने बताया कि देसी शराब की दुकान के पास एक युवक मृत अवस्था में मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।