{"_id":"5f5917ba8ebc3e54d33be65a","slug":"youth-died-in-accident-his-friend-injured-deoria-news-gkp364931871","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
बरहज के मरकड़ा गांव के निकट हुए हादसे में सलेमपुर के मधवापुर गांव निवासी और मृतक विक्रम का फाइल फ?
- फोटो : DEORIA
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
सलेमपुर से किसी काम से दोनों आए थे बरहज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनाड़ी। क्षेत्र के मरकड़ा गांव के निकट करुअना-सलेमपुुर मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। गांववालों ने दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया। सलेमपुर के मधवापुर निवासी बिजली मिस्त्री रामजनम कुशवाहा के पुत्र विक्रम कुशवाहा (18) की रास्ते में ही मौत हो गई।
बुधवार की शाम साढ़े चार बजे मरकड़ा गांव से करीब एक किलोमीटर पश्चिम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार विक्रम कुशवाहा और उसके एक साथी सड़क पर घायलावस्था में पाए गए। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग जुट गए। इसमें विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि मधवापुर गांव निवासी रामजनम की सलेमपुर मेें इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। वहां पर भाई-बहनों में दूसरे नंबर का विक्रम पिता का सहयोग करता था। वह अपने साथी के साथ सुबह बाइक से किसी काम से बरहज आया था। वापस गांव जाते समय रास्ते में हादसा हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष भलुअनी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर मौके पर पुलिस गई थी। विक्रम की मौत हो गई है।