फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   youth congress agitated against government

युवा कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

Thu, 26 Aug 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
youth congress agitated against government
युवा कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक
विज्ञापन

देवरिया। सरकारी संपत्तियों के न िजीकरण के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सुभाष चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने जाते समय रोकने पर पुलिस से नोकझोंक हुई। सुरक्षा कर्मियों ने पुतला को कब्जे में ले लिया।
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र सन्नी के नेतृत्व में कार्यकर्ता केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करते सुभाष चौक पर पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। इसी बीच कार्यकर्ता प्रधानमंत्री का पुतला जलाने के लिए बढ़े कि पुलिस ने उन्हें रोका तो कार्यकर्ता सुरक्षा कर्मियों से नोकझोंक करने लगे। पुलिस ने पुतला को कब्जे में ले लिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार, सरकारी संपत्तियों को बचने का कार्य कर रही है। साथ ही चंद उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए निजीकरण कर रही है। यह उचित नहीं है। सरकार की गलत नीति से हर वर्ग के लोग परेशान हैं। महंगाई से जनता परेशान है।
विज्ञापन

इस दौरान गोविंद मिश्र, अभय शुक्ला, धनंजय पांडेय, शरद मणि त्रिपाठी, दीपक श्रीवास्तव, तबरेज, विशाल मिश्रा, अभिषेक वर्मा, हर्षित सिंह, देवेश मणि, धर्मवीर भारती, विश्वास मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed