फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Young Woman Allegedly Held Captive and misdeeded on Pretext of Job Case Registered Against Man

देवरिया: नौकरी का झांसा देकर युवती को बनाया बंधक, यौन शोषण और मारपीट का आरोप; युवक पर केस दर्ज

Fri, 30 Oct 2026 05:07 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: अनुराग रंजन Updated Fri, 30 Oct 2026 05:07 PM IST
सार

25 अक्तूबर की शाम युवती ने परिजनों को फोन कर मदद मांगी। परिजन उसे लेने पहुंचे तो युवक ने गालीगलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन युवती को किसी तरह छुड़ाकर घर ले आए।

विज्ञापन
Young Woman Allegedly Held Captive and misdeeded on Pretext of Job Case Registered Against Man
देवरिया कोतवाली थाना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र की एक युवती को नौकरी दिलाने के बहाने अपने संपर्क में लाने, कमरे में बंधक बनाकर रखने और यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक युवती के साथ मारपीट भी करता था। परिजन उसे छुड़ाकर घर ले आए तो युवक ने साथियों के साथ पहुंचकर दोबारा जबरन ले जाने की कोशिश की। घटनाएं 25 और 27 अक्तूबर की हैं। युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


देवरिया के एक होटल में दिलाई थी नौकरी
शिकायत के मुताबिक, अप्रैल 2026 में युवती नाबालिग थी। इसी दौरान युवक ने उसे देवरिया के एक होटल में नौकरी दिलाई थी। इसके बाद वह उसे परेशान करने लगा। आरोप है कि युवक युवती को कमरे में बंद रखता था और उसका यौन शोषण करता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था। उसने युवती के दस्तावेज, मोबाइल और अन्य सामान भी अपने पास रख लिए थे।
विज्ञापन


25 अक्तूबर की शाम युवती ने परिजनों को फोन कर मदद मांगी। परिजन उसे लेने पहुंचे तो युवक ने गालीगलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन युवती को किसी तरह छुड़ाकर घर ले आए। इसके बाद युवती ने अपने साथ हुई घटनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पहुंच जबरन ले जाने का किया प्रयास
आरोप है कि 27 अक्तूबर की रात युवक तीन-चार साथियों के साथ युवती के घर पहुंचा और उसे जबरन ले जाने का प्रयास किया। परिजनों ने पुलिस की आपातकालीन सेवा 112 पर सूचना दी। पुलिस को सूचना देने पर युवक साथियों के साथ बाइक से भाग निकला। कोतवाली पुलिस ने अभिनव सिंह निवासी जीयूत चौराहा रामगुलाम टोला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक अवनीश कुमार सिंह को सौंपी है। इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed