{"_id":"6acfd8b7b5351a1d9d00a2b1","slug":"young-players-displayed-their-prowess-in-the-games-deoria-news-c-208-1-deo1009-194330-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाल क्रीड़ा में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाल क्रीड़ा में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Thu, 15 Oct 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में ताइक्वांडो का प्रदर्शन करते बच्चे,
देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को आयोजित जिला स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
प्रतियोगिता में हॉकी, वॉलीबाल, ताइक्वांडो और सेपक टाकरा के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। हॉकी के बालक वर्ग में जावेद मंसूरी, समीर मंसूरी, आलोक मौर्य, प्रियांशु गुप्ता, गुरु चौरसिया और वलीराम वर्मा सहित 17 खिलाड़ियों का चयन हुआ। बालिका वर्ग में नुरसबा, सभा राजभर, रिया सिंह, लक्ष्मी पाल, खुशबू सिंह और अंशु निषाद सहित 20 खिलाड़ियों ने मंडलीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।
वॉलीबाल के बालक वर्ग में अयान अली, प्रकाश जोशी, आदित्य गोंड, गौरव गुप्ता और राहुल सहित 12 खिलाड़ी चुने गए। ताइक्वांडो के बालक वर्ग में नीतीश, गौरव कुमार, कृष्णा और पीयूष भारती सहित सात, जबकि बालिका वर्ग में सरस्वती यादव, स्वीटी, अंशिका और अनुष्का सहित नौ खिलाड़ियों का चयन हुआ। सेपक टाकरा की बालिका वर्ग में अंशिका सिंह, सृष्टि गोंड, अंजलि गुप्ता और नगमा ने बाजी मारी।