{"_id":"62959b13c6958d5a0c6be73f","slug":"young-man-murdered-in-deoria-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder In Deoria: छत पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder In Deoria: छत पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 31 May 2022 10:05 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 31 May 2022 10:05 AM IST
सार
देवरिया के मदनपुर गोला में युवक की रात में छत पर सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जिस समय युवक की हत्या की गई, उस वक्त वह अपने घर की छत पर सो रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, मदनपुर थाना इलाके के मदनपुर गोला में रहने वाले एक युवक की सोमवार की रात में छत पर सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
घटना सोमवार की आधी रात की है। पुलिस घटना के कारण का पता लगा रही है। मदनपुर गोला निवासी अली मोहम्मद (31) पुत्र मोहम्मद दीन राईनी ने तीन शादियां कर रखी थी। इसमें से पहली शादी टूट गई। परिजनों के अनुसार, अली मोहम्मद सब्जी बेचने का काम करता था। वह रात में छत पर सो रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान बदमाशों ने उसकी कनपटी पर गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आवाज सुनकर परिजन छत पर पहुंचे तबतक घटना को अंजाम देने वाले फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
एसओ बीबी राजभर ने घटना की जानकारी आला अफसरों को दी। मंगलवार की सुबह अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सोनकर और फॉरेंसिक टीम ने पहुंकर घटना स्थल का जायजा लिया। एएसपी ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों पर नजर है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।