फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Young man died by hanging

Deoria News: फांसी लगाकर युवक ने दी जान

Wed, 12 Apr 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 12 Apr 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Young man died by hanging
फाइल फोटो जाकिर अंसारी
घर देरी से पहुंचने पर मां की डांट से क्षुब्ध होकर उठाया आत्मघाती कदम
विज्ञापन


-मईल थाना क्षेत्र के जिरासो गांव का रहने वाला था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
भागलपुर। मईल थाना क्षेत्र के जिरोसो में मंगलवार सुबह एक युवक का फंदे से लटका शव मिला। सुबह जब मां सोकर उठी तक घटना की जानकारी हुई। उसके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट और युवक को पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच में जुटी है। मईल क्षेत्र के जिरासो गांव निवासी जाकिर अंसारी (19) सोमवार रात घरवालों के सोने के बाद बरामदे में सोने चला गया। सुबह जब मां अमीना की नींद खुली तो लाडले को झूले के फंदे से लटका देख दहल उठी और दहाड़े मारकर रोने लगी। रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि सोमवार शाम जब वह कहीं से घर आया तो मां ने उसे समय से घर आने की नसीहत दी। इसके बाद से ही वह मां से क्षुब्ध था। भागलपुर चौकी इंचार्ज मान सिंह ने बताया कि युवक ने फांसी लगाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

चार भाइयों में सबसे छोटा था जाकिर
जाकिर की अभी शादी नहीं हुई थी। वह चार भाइयों जिआउल, शब्बीर और साकिर के बाद सबसे छोटा था। तीनों बड़े भाई अहमदाबाद में नौकरी करते हैं। दोनों बहनों की शादी पहले ही हो चुकी है। मां अमीना पति को खोने के बाद बेटे को खोकर पूरी तरह बदहवास है। अमीना ने बताया कि पिता मुख्तार अंसारी की सड़क हादसे में पहले ही मौत हो चुकी है। जाकिर ही उनके साथ घर पर रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed