फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   wrecked road become issue in meetiing of zila panchyat

जिला पंचायत की बैठक में छाया रहा बदहाल सड़कों का मुद्दा

Sun, 22 May 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
wrecked road become issue in meetiing of zila panchyat
जिला पंचायत की बैठक में छाया रहा बदहाल सड़कों का मुद्दा
विज्ञापन

देवरिया। जिला पंचायत सभागार में रविवार को हुई जिला पंचायत की बैठक में ग्रामीण अंचल में एलईडी लाइट लगाने का निर्णय लिया गया। खाद, सड़क, बिजली के मुद्दे उठे। बदहाल सड़कों का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया। सदस्यों ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ने की।
जिला पंचायत सदस्यों ने क्षेत्र की सड़कों की बदहाली और बिजली कटौती का मुद्दा उठया। अफसरों ने बजट का अभाव में काम न होने का रोना रोने लगे। जबकि कुछ सदस्यों ने सड़क निर्माण में धांधली का भी आरोप लगाया है। ब्लाक प्रमुख विंदा कुशवाहा ने कहा कि समितियों की मनमानी खाद की समस्या हो रही है। जिला पंचायत सदस्य अजीत सिंह ने नोनापार, भरहे चौरा की समितियों पर मामूली खाद आपूर्ति होने का मुद्दा उठाया। जिसके जवाब में एआर कोआपरेटिव ने बताया कि समय से रुपये जमा न होने के कारण ऐसा हो रहा है। कमलेश पांडेय, विमलेश उर्फ जनक, अमरजीत यादव, विश्वजीत सिंह, हरेराम यादव ने सवाल किया कि जनपद के कोटे की खाद दूसरे जिले को भेजी जा रही है। क्रय केंद्रों पर बिचौलियों का धान खरीदा गया है। प्रति क्विंटल 10 से 15 किलो की कटौती की जा रही है। अपर जिलाधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसे धान क्रय केंद्रों पर मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। इस पर एक सदस्य ने कहा कि गड़बड़ी करने वालों की गिरफ्तार नहीं किया गया और आरोप पत्र भी दाखिल नहीं किया गया है। एडीएम ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इन सदस्यों ने लोक निर्माण विभाग से कराए जा रहे सड़क निर्माण में धांधली का मुद्दा उठाया तो कुछ देर के लिए सदन में शोरगुल होने लगा। विश्वजीत सिंह ने बैतालपुर विकास खंड के मेहड़ा गढ़पुरवा से गोरखपुर-देवरिया मार्ग दो किमी सड़क, लाल के रामपुर से बैतालपुर, पांडेयचक से बनकटा नहर तक मरम्मत लेपन कराने की मांग की। कमलेश पांडेय ने हेतिमपुर-महुआडीह मार्ग बिना स्वीकृति के टेंडर निकाले जाने की शिकायत की। अमरजीत, ऋषि कुमार ने करुअना-मगहरा, कलक्टर शर्मा ने खुखुंदू-मझवलिया मार्ग ने घोर धांधली का आरोप लगाते हुए जांच की मांग किया। बनकटा ब्लाक प्रमुख ने भी बिना तारकोल के सड़क निर्माण का मुद्दा उठाया। अरविंद पांडेय ने फसल जलने के बाद मुआवजा न मिलने की शिकायत की। एक सदस्य ने ग्राम सभा बरारी में मकान के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार को हटवाने का मामला उठाया। साथ ही इससे दुर्घटना की आशंका जताई। संतोष चौहान ने विद्युत पोल टूटने के कारण आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की। सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा से सदस्यों ने मांग किया कि जिला पंचायत के बजट का अधिकांश हिस्सा विधायक व सांसद ले ले रहे हैं। सांसद ने आश्वस्त किया कि वह कोई बजट नहीं लेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यों के प्रस्ताव पर कार्य किया जाएगा। सभी क्षेत्रों का विकास करना ही जिला पंचायत का उद्देश्य है।
विज्ञापन

देवरिया क्लब में बनेगा जिला पंचायत अध्यक्ष का कैंप कार्यालय
11 प्रस्तावों पर लगी मुहर
देवरिया। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 11 प्रस्तावों पर सदस्यों ने सर्वसम्मति से हामी भर दी। शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में जिला पंचायत के स्वामित्व वाले भवनों पर 25 प्रतिशत लाइसेंस शुल्क बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी, सीडीओ रवींद्र कुमार, अपर मुख्य अधिकारी ज्ञानधन सिंह के सामने पिछली कार्यवाही की पुष्टि के बाद विभिन्न विभागों के विकास कार्यों पर चर्चा की गई। जिला पंचायत के स्वामित्व वाले बैकुंठपुर, बरईपार, अकटही बाजार, इंदूपुर, जिला मुख्यालय स्थित व्यवसायियों के लाइसेंस शुल्क की उपविधि में संशोधन की स्वीकृति दी गई। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पांच सरोवर निर्माण का प्रस्ताव पास किया गया। पंचम राज्य वित्त आयोग 2022-23 के वार्षिक कार्ययोजना पर विचार करते हुए स्वीकृति प्रदान की गई। केंद्रीय वित्तीय आयोग 15वां 2022-23 अनटाइड एवं टाइड ग्रांट की स्वीकृति दी गई। जिला पंचायत के सभी बकाएदारों से बकाया भू राजस्व की तरह वसूल करने का निर्णय लिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में एलईडी लगवाने का निर्णय लिया गया। देवरिया क्लब की खाली भूमि पर जिला पंचायत अध्यक्ष के कैंप कार्यालय निर्माण कराने की स्वीकृति प्रदान की गई। इस दौरान सीएमओ डॉ. आलोक कुमार पांडेय, प्रशासनिक अधिकारी सत्या सिंह, सदस्य गीता देवी, रामनेवास, संदेश, सविता यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed