घेराव में भाग न लेने पर विधायक-सांसदों का होगा विरोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापपुर चीनी मिल चलवाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति 19 अक्टूबर को डीएम कार्यालय का घेराव करेगी। आंदोलन में शामिल होने के लिए किसान नेताओं ने जिले के सभी विधायकों और सांसदों को आमंत्रित किया है। आंदोलन में शामिल न होने वाले जनप्रतिनिधियों का पुतला जलाकर विरोध का ऐलान किया है।
केन यूनियन प्रतिनिधि नीरज शाही ने बताया कि 19 अक्टूबर को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसके लिए पिछले माह शहर के चंडिका छात्रावास परिसर में जिले के गन्ना समितियों के चेयरमैन, पूर्व चेयरमैन, संचालक मंडल सदस्य और प्रगतिशील किसानों ने बैठक कर संघर्ष की रणनीति तय की थी।
उन्होंने बताया कि आंदोलन में शामिल होने के लिए जिले के सभी विधायकों, सांसदों को पत्र लिखकर आमंत्रित किया गया है। इसके लिए उनको पत्र लिखा जा रहा है।
आंदोलन में भाग न लेने वाले विधायकों और सांसदों का विरोध किया जाएगा। सामूहिक रूप से उनका पुतला जलाया जाएगा। पूर्व विधायक योगेंद्र सिंह सेंगर, अवधेश सिंह, अनिल मणि आदि के नेतृत्व में आंदोलन होगा।
बता दें कि प्रतापपुर चीनी प्रबंधन ने गन्ना आयुक्त को पत्र भेजकर चीनी मिल को चलाने में असमर्थता जाहिर की है।
चार दिन पूर्व मिल प्रबंधन के निर्देश पर मिल में तालाबंदी कर दी गई। जिसके खिलाफ कर्मचारी लामबंद हुए हैं। जिला प्रशासन ने मिल कर्मचारियों के विरोध से शासन को अवगत करा दिया है।