{"_id":"6a4c009d28cc8a3cde0ea8cc","slug":"worker-drowns-in-river-in-suspicious-condition-deoria-news-c-208-1-deo1014-186286-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: संदिग्ध हालात में नदी में डूबा मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: संदिग्ध हालात में नदी में डूबा मजदूर
Tue, 07 Jul 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। एकौना थाना क्षेत्र में गोर्रा नदी में संदिग्ध हालाल में एक मजदूर डूब गया। सोमवार को नदी में उसकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। साथ में काम करने वाले स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं कि किस हालात में मजदूर नदी में डूता। मजदूर कुशीनगर जिले के पकहा गांव का निवासी बताया जा रहा है।
गोर्रा नदी के पचलड़ी बेलवा बांध के किनारे कटान रोकने के लिए बोल्डर पिचिंग का काम चल रहा है। यहां कुशीनगर जिले के पकहा गांव निवासी मुकेश यादव (34) भी काम कर रहा है। रविवार की शाम काम को लेकर ठेकेदार से कहासुनी होने की चर्चा है। इसके बाद कुछ मजदूर नाव से दूसरे छोर पर चले गए। देर रात मुकेश नदी में डूब गया।
साथी मजदूरों के अनुसार, नाव में पानी भरने पर वह उतरने लगा, इस दौरान डूब गया। हादसे की सूचना लोगों को सोमवार की सुबह हुई। स्थानीय गोताखोर मजदूर की नदी में तलाश में लग गए हैं।
विज्ञापन
मौके पर एसडीएम अवधेश निगम ने निरीक्षण किया। एसडीएम ने कहा कि डूबे हुए मजदूर की तलाश कराई जा रही है। हादसे का कारण पुलिस को पता करने के निर्देश दिए गए हैं।