{"_id":"61214bed8ebc3e79da56801c","slug":"work-shop-organized-regarding-mission-shakti-deoria-news-gkp4063294196","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी के सम्मान से महान बनेगा देश, मिशन शक्ति की कार्यशाला में बोले एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी के सम्मान से महान बनेगा देश, मिशन शक्ति की कार्यशाला में बोले एसडीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारी के सम्मान से महान बनेगा देश, मिशन शक्ति की कार्यशाला में बोले एसडीएम
रुद्रपुर। यूपी सरकार के मिशन शक्ति के तहत रुद्रपुर महिला सशक्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को कोतवाली परिसर में विभिन्न गांवों की महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं की कार्यशाला आयोजित की गई। कोतवाली की महिला डेस्क की सिपाही ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और महिला उत्पीड़न की शिकायत का तरीका बताया।
एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय ने कहा कि भारत एक नारी प्रधान देश है। नारी के सम्मान से ही देश महान बनेगा। आज की महिला अबला नहीं है। वह अपने हक और अधिकार को समझ रही है। देश की बेटियां विदेशों में जाकर देश का मान बढ़ा रही है। नारी उत्पीड़न रोकने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार तमाम योजनाएं चला रही है। सीओ अंबिका प्रसाद ने कहा कि महिलाओं को झिझक छोड़कर सामाज में आगे आना चाहिए। उन्हें महिला अपराध के प्रति जागरूक किया जा रहा है। किसी महिला के साथ छेेड़छाड़ या अपराध होने पर 1090 पर तुरंत फोन कर जानकारी देनी चाहिए। प्रदेश के हर थाने में महिला डेस्क बनाया गया है। जहां पीड़ित महिला की सुनवाई के लिए महिला पुलिस अधिकारी तैनात की गईं है। कोतवाल बृजेश कुमार मिश्र ने कहा कि पुलिस महकमा नारी सशक्तीकरण अभियान पखवारा चला रहा है। इस दौरान ग्रामीण स्तर की महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। अब चूड़ी वाले हाथ भी हवाई जहाज उड़ा रहे हैं। पुरुष और महिला के बीच की खाई पाटने के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। महिला अपराध से संबंधित सूचना देने वाली महिला का नाम गोपनीय रखकर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर मीना देवी, सुनीता देवी, सुमन देवी, मीना गुप्ता, अनिता, आशा, शकुंतला, बिंदा, चांदनी, नीलम आदि महिलाएं मौजूद रहीं।