फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Work on raising the water supply pipe from the drain has begun.

Deoria News: नाला से जलकल की पाइप ऊपर करने का कार्य शुरू

Wed, 07 Jan 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 07 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Work on raising the water supply pipe from the drain has begun.
देवरिया। शहर में करीब 17 जगह पर जलकल की पाइप नाली से होकर गुजर रही है। यह पाइप आम दिनों में नाली की पानी से ऊपर रहती है पर बारिश के दिनों में यह पाइप नाली के पानी में डूब जाती है। इससे पाइप में लीकेज होने की स्थिति में दूषित पानी घरों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इन पाइपों को ऊपर उठाने का प्रयास बुधवार से शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


इंदौर की घटना के बाद डीएम ने सोमवार को नालों से गुजर रहे पाइप को लेकर जांच पड़ताल किया। उन्होंने गोरखपुर रोड पर एसएसबीएल इंटर कालेज के पास नाले से गुजर रहे पाइप को देखा। डीएम ने इन पाइपों को पानी के तल से काफी ऊपर करने का निर्देश दिया। इस पर नगरपालिका ने जलनिगम के समन्वय से नाले से गुजर रहे सभी पाइप को ऊपर उठाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को एसएसबीएल इंटर काॅलेज के सामने के पाइप को ऊपर उठाया गया। यह काम जलनिगम के इंजीनियर की उपस्थिति में प्लंबर्स ने किया। इस अवसर पर नगरपालिका के फीटर सुभाष सिंह आदि उपस्थित रहे। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने बताया कि सभी पाइप चिन्हित कर लिए गए हैं। इन्हें ऊपर उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed