फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Work at the Uttar Pradesh Gramin Bank will be halted for three days.

Deoria News: तीन दिन ठप रहेगा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में कामकाज

Sat, 20 Sep 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 20 Sep 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Work at the Uttar Pradesh Gramin Bank will be halted for three days.
देवरिया/खुखुंदू। बड़ौदा यूपी बैंक ने प्रदेश के अलग-अलग जनपदों के दो और नामों से संचालित बैंक शाखाओं को मर्ज कर अब सबका नाम उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक कर दिया है। यह नामकरण चार माह पहले ही कर दिया गया था, मगर शनिवार से उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखाओं का साॅफ्टवेयर का नवीनीकरण शुरू कर दिया है। यह काम सोमवार तक चलेगा। ऐसे में तीन दिन तक बैंकों की शाखाओं का कामकाज ठप रहेगा। पहले उत्तर प्रदेश में बड़ौदा यूपी बैंक, तीन नामों से संचालित होता था। एक मई को बड़ोदा यूपी बैंक ने अपने सभी शाखाओं को एक ही में मर्ज कर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक नाम रख दिया। हालांकि शाखाएं तो उसी समय मर्ज हो गई, मगर उसका साॅफ्टवेयर नवीनीकरण का कार्य शनिवार से शुरू हुआ है। सोमवार तक बैंकों का सारा काम काज ठप रहेगा। बैंककर्मियों का कहना है किउपभोक्ताओं के मोबाइल फोन पर मैसेज के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई है। खुखुंदू उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक अमित त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार तक साॅफ्टवेयर नवीनीकरण काम पूरा हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed