फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Wood trader of Badaun district died in an accident

Deoria News: भलुअनी थाने के करीब मकान से 11 लाख रुपये नकदी सहित आभूषण चोरी, खलबली

Fri, 02 Jun 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 02 Jun 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Wood trader of Badaun district died in an accident
चोरी की जांच करती पुलिस और कमरे में बिखरे सामान संवाद
बिहार के गोपालगंज कार्यक्रम में गए थे इंवेंट शो इंटरटेनमेंट के संचालक, कर्मचारी पर आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भलुअनी। थाने से दक्षिण करीब 100 मीटर दूरी पर बीआरसी के निकट स्थित कस्बे के इवेंट शो इंटरटेनमेंट संचालक सुनील सिंह पुत्र स्व.मैनेजर सिंह के मकान से आलमारी में रखे 11 लाख रुपये नकदी और सोने का ब्रेसलेट चोरी हो गया। जानकारी होने पर पुलिस महकमें में खलबली मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। इवेंट शो इंटरटेनमेंट संचालक ने एक कर्मचारी पर आरोप लगाया है।

भलुअनी कस्बे के गांधी चौक निवासी सुनील सिंह का थाने के करीब बीआरसी के निकट मकान है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बेलवनिया गांव निवासी एक शख्स पर आलमारी में रखे 11 लाख रुपये नकदी और 50 ग्राम सोने का ब्रेसलेट चोरी करने का आरोप लगाया है। लोगों के अनुसार वह बृहस्पतिवार को टीम के साथ एक शो में बिहार के गोपालगंज गए हुए थे। जबकि एक शख्स घर की रखवाली करने की बात कहकर रुक गया था। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे कार्यक्रम से लौटने पर सुनील सिंह के कमरे की आलमारी खुली हुई थी। जबकि बेड पर सामान और रुपये बिखरे पड़े थे। जिसे देख वह भौचक रह गए। लोग बाथरूम के रोशनदान के रास्ते कमरे में घुसकर चोरी करना बता रहे हैं। संचालक ने आरोपी को 10 दिन पूर्व काम पर रखा था, जो मौके से गायब है। सूचना पर इंस्पेक्टर भलुअनी बीबी राजभर हमराहियों के साथ पहुंच कर जानकारी लिए। मामले में पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन

कोट-
सूचना पर पुलिस गई थी। चोरी का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
अंशुमन श्रीवास्तव सीओ, बरहज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed