फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Women's football: Patna thrashes Saran

महिला फुटबॉल : पटना ने सारण को 4–0 से रौंदा

Wed, 07 Jan 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 07 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Women's football: Patna thrashes Saran
देवरिया। बैतालपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पीछे खेल मैदान पर आयोजित स्व. फूलमती देवी स्मारक राज्य स्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का तीसरा मुकाबला बुधवार को खेला गया। यह मुकाबला बिहार प्रांत की पटना और सारण की टीमों के बीच खेल गया। इसमें पटना की टीम ने शानदार और एकतरफा प्रदर्शन करते हुए सारण को 4-0 से पराजित कर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन

तीसरे मुकाबले का शुभारंभ भाजपा नेता पंकज मणि तथा विशिष्ट अतिथि चांदनी सिंह और अशोक यादव ने संयुक्त रूप से दोनों टीमों की खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पटना और सारण की टीमें एक-दूसरे पर दबाव बनाती रहीं, लेकिन मजबूत डिफेंस और गोलकीपरों की सजगता के कारण कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। पहला हाफ गोलरहित रहा। दूसरे हाफ की शुरुआत होते ही पटना की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन शुरू कर दिया। खेल के 17वें मिनट में पटना की खिलाड़ी सोनम कुमारी ने कॉर्नर से मिली गेंद को सटीक तरीके से गोल पोस्ट में डालकर टीम को 1–0 की बढ़त दिलाई। इसके महज 7 मिनट बाद पटना की सुरभि कुमारी ने लंबी किक के जरिए शानदार गोल कर स्कोर 2–0 कर दिया। कुछ देर बाद सुरभि कुमारी ने एक बार फिर बेहतरीन मूव बनाते हुए गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया और टीम की बढ़त 3–0 कर दी। इसके बाद पटना की ही खिलाड़ी रूबी कुमारी ने आउटर एरिया से मिले गेंद पर सटीक हेडर लगाकर चौथा गोल दागा, जिससे स्कोर 4–0 हो गया। निर्धारित समय तक सारण की टीम कोई गोल नहीं कर सकी और पटना ने मुकाबला चार गोलों से अपने नाम कर लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए पटना की सुरभि कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस जीत के साथ पटना की टीम ने प्रतियोगिता में खिताब की प्रबल दावेदारी पेश की। खेल में निर्णायक की भूमिका जितेंद्र कुमार ने निभाई, जबकि उद्घोषणा मंजेश कुमार द्वारा की गई। मंच संचालन की जिम्मेदारी मुकेश कुमार राव ने कुशलतापूर्वक संभाली। इस अवसर पर सुयश मणि त्रिपाठी, अवनिद्र कुमार श्रीवास्तव, सूर्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, राकेश मणि त्रिपाठी, एडवोकेट संतोष श्रीवास्तव, अमरचंद गौड़, प्रवीण कुमार द्विवेदी, उमेश घर द्विवेदी, दिलीप कुमार, त्रिलोकी जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed