फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   women protested

नाम काटने से नाराज महिलाओं ने थाने पर प्रदर्शन किया

Sat, 24 Feb 2018 11:27 PM IST
deoria
deoria Updated Sat, 24 Feb 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
women protested
रामपुर कारखाना थाने पर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : amar ujala
रामपुर कारखाना। पात्र गृहस्थी सूची से नाम कटने के विरोध महिलाएं आक्रोशित हो गई। थाने पहुंचकर प्रदर्शन की। पुलिस की ओर से तहरीर नहीं लेने पर प्रदर्शन भी किया। बाद में कार्ड धारक डीएसओ कार्यालय पहुंची और शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना विकास खण्ड के कुशहरी गांव की विरोध कर रही महिलाओं ने आरोप लगाया हैं कि आपूर्ति विभाग बिना जांच कराए पात्र गृहस्थी राशन कार्ड से नाम काट रहा है। बिना किसी जांच और स्थलीय सत्यापन के ही 71 लोगों के नाम अन्त्योदय और पात्र गृहस्थी से हटा दिए गए। 23 जनवरी को गांव के शिव मूरत ने जिला पूर्ति अधिकारी से गांव के करीब 100 राशन कार्ड धारकों के अपात्र होने की शिकायत की थी। इस पर विभाग बिना गांव पहुंचे ही मामले की जांच कर ली। बताया कि सरोज, संगीता, मुन्ना, रुबी, शांति, मीना, विद्यावती, शंकतुला, जैतून, सेहरा, राबिया, जैरुन, तैमून, सुमित्रा, नंदनी समेत छह दर्जन कार्ड धारकों के नाम काट दिए गए। इस मामले में महिलाएं शिकायतकर्ता के घर भी पहुंच गई। इससे खार खाए शिकायतकर्ता ने महिलाओं को अपशब्द कहना शुरू कर दिया। और 100 नंबर पर सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को थाने पर बुला लिया। थाने पहुंची महिलाओं ने राशन कार्ड से नाम हटवाने की शिकायत की और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी लेकिन पुलिस कर्मियों ने तहरीर लेने से मना कर दिया। पुलिस कर्मियों का कहना था कि यह मामला पूर्ति विभाग का है। इसलिए पूर्ति विभाग जाइए इसके बाद महिलाएं जिला पूर्ति कार्यालय पहुंची और शिकायत की।
विज्ञापन


छात्रवृत्ति फॉर्म जमा न होने पर छात्रों ने किया प्रदर्शन

बरहज। 
बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज आश्रम में छात्रवृत्ति फॉर्म जमा न होने पर छात्रों ने बवाल काटा। छात्रों ने महविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को महाविद्यालय में कुछ छात्र छात्रवृत्ति फॉर्म जमा करने कार्यालय में गए। छात्रों का आरोप है कि कार्यालय की ओर से फॉर्म नहीं लिया गया। जबकि प्राचार्य बेवजह छुट्टी कर महाविद्यालय से गायब रहते हैं। छात्रों का कहना था कि 26 तारीख को फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि है। बिना किसी सूचना के चार मार्च तक महाविद्यालय बंद कर दिया गया है। इससे छात्रवृत्ति फॉर्म भरने से अधिकतर छात्र वंचित रह जाएंगे। छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए छात्र नेताओं ने विद्यालय प्रशासन के खिलाफ घंटों जमकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने आंदोलन की चेेतावनी दी है। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष शाश्वत प्रताप सिंह, दुर्गेश यादव, अजय पाल, शुभम तिवारी, सत्येंद्र विश्वकर्मा, सन्नी मद्धेशिया, शिवम उपाध्याय, अरुण पाल, कमलेश, विकास और शैलेंद्र आदि मौजूद रहे।  

छात्र हित में कुछ करेंगे : प्राचार्य 
बरहज। बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज आश्रम के प्राचार्य डॉ. शिवानंद गुप्त ने बताया कि छात्रवृत्ति फॉर्म भरे गए थे। किसी कारणवश समाज कल्याण विभाग से कुछ फॉर्म वापस आ गए हैं। जो 23 फरवरी को प्राप्त हुए हैं। जमा करने की आखिरी तारीख 26 फरवरी है। छात्रहित में कुछ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed