फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   women gave arghya to rising sun amidst traditional songs

पारंपरिक गीतों के बीच महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

Sat, 21 Nov 2020 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
women gave arghya to rising sun amidst traditional songs
पारंपरिक गीतों के बीच महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य
विज्ञापन

देवरिया। सूर्योपासना के महापर्व छठ पर शनिवार सुबह व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर इस व्रत को विधि-विधान से पूरा किया। भोर में ही नदी घाटों पर वेदियों के पास पहुंचकर उन्होंने इसकी पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह सूर्य उदय होने का इंतजार करने लगी।
नदी-घाट के जल में किनारे खड़ा होकर उन्होंने प्रसाद सामग्रियों के साथ खड़े होकर पारंपरिक गीतों के बीच उगते सूर्य को पूरे विधि विधान से अर्घ्य दिया। इसके बाद वह घाटों से लौटीं और घर पहुंचकर पारण किया। साथ ही आसपास के घरों में प्रसाद का वितरण भी किया गया। पूजन के दौरान कोरोना महामारी पर आस्था पूरी तरह भारी रही।
विज्ञापन

शहर के परमार्थी पोखरा, हनुमान मंदिर सरोवर सहित अन्य घाटों पर बनी छठ वेदियों के पास भोर में तीन बजे से व्रती महिलाएं डाला लेकर पहुंचनी शुरू हो गईं। रास्ते भर छठ के परंपरागत गीत गूंजते रहे। व्रतियों ने पूरे मन से वेदियों के पास जाकर दीयों को जलाया और पूजन सामग्री चढ़ाया। सूर्य उगने के बाद विधि-विधान से अर्घ्य दिया और व्रत को पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाटपाररानी प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के रानी पोखरा, सोहनपार, आयुर्वेद कॉलेज के पास, रामपुर लिटिहा, ब्लॉक पोखरा, रेलवे स्टेशन के पीछे तथा क्षेत्र में छोटी गंडक नदी के किनारे बनकटा शंभू, बड़का गांव दूबे, जीरासो, बनकटा मिश्र, मलहचक, मदनचक, चनुकी, बभनौली, खरवनिया तथा खनुआ और स्याही नदी के किनारे प्रतापपुर बंकुल रामपुर ,पड़री , भिंगारी, सरया, धर्मखोर करन, केहूनिया आदि गांवों में छठ घाट पर महिलाओं ने अर्घ्य दिया।
बरियारपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के महुआपाटन, गुद्दीजोर, कुशहरी, मुजहना घाट, बैकुंठपुर, छठियांव, आमघाट, विशुनपुर कला, कुसमौनी, भुजौली, रामपुर अवस्थी, सिसवा, सरौरा, करौंदी बाजार, बरैठा, चमनपुरा, उदयपुरा पर भी व्रतियों ने पहुंचकर वेदियों की पूजा की और उगते सूर्य को विधि-विधान से अर्घ्य दिया।

देसही देवरिया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल, बैजनाथपुर, रामपुर हिरामन, नौतन हथियागढ़, हरैया बसंतपुर, जंगलबेलवां, पिपरा दौलाकदम, धमउर, पुरैनी, हरियापार, बसंतपुर, बरवां मीरछापर, देसही देवरिया आदि गांवों में घाटों पर महिलाओं का हुजूम उमड़ा रहा। इस दौरान हेतिमपुर छोटी गंडक नदी के किनारे सुरक्षा व्यवस्था का विशेष इंतजाम किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed