{"_id":"65ff319e2719f49daf0966e6","slug":"woman-will-get-10-thousand-per-month-by-sasural-deoria-news-c-208-1-deo1004-121982-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दस हजार महीने में मिलेगा खर्च, स्वस्थ होने के बाद जाएगी ससुराल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दस हजार महीने में मिलेगा खर्च, स्वस्थ होने के बाद जाएगी ससुराल
Sun, 24 Mar 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 24 Mar 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्भ में थी बेटी, इसलिए गर्भपात कराने का मामला
थाने में चली पंचायत के दौरान बैकफुट पर आए ससुराल वाले, मांगी माफी
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। विवाहिता ने पति, सास और ससुर पर गर्भ में बेटी होने पर गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए इंस्पेक्टर से गुहार लगाई थी। ससुराल वालों के साथ तीन घंटे तक थाने में चली पंचायत में निर्णय लिया गया कि जबतक विवाहिता स्वस्थ नहीं होती है। तब तक मायके में रहेगी। दस हजार रुपये महीने में खर्च मिलेगा।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के जिगनी सोन्हौली के चौहान टोला निवासी विनोद चौहान ने तीन वर्ष पहले अपनी बेटी पूजा की शादी थाना क्षेत्र के बरेजी गांव निवासी चंदन चौहान से की है। शादी के एक साल बाद पूजा को एक बेटी पैदा हुई। इसके बाद फिर एक बार पूजा गर्भवती हुई। चार माह बीतने के बाद बीते माह 24 जनवरी को पति, सास और ससुर पूजा को चेकअप कराने के बहाने देवरिया ले गए। आरोप है कि देवरिया एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर चेकअप कराने के दौरान जब पता चला कि गर्भ में लड़की है तो 26 जनवरी की शाम को पति ने परिवार की रजामंदी से गर्भपात की दवा लाकर यह कहते हुए खिला दिया कि यह ताकत की दवा है।
पेट में दर्द होने पर पति उसी दिन रात को पूजा को मारपीट कर घर से निकाल दिया। भाई को बुलाकर मायके गई। वहां जाकर चेकअप कराई तो डॉक्टर ने बताया कि गर्भपात की दवा खिलाई गई है। पुलिस ने शनिवार को ससुराल वालों को थाने तलब कर पूछताछ शुरू की। इसके बाद पुलिस पति, सास और ससुर ने विवाहिता का मान-मनौव्वल शुरू किया।
विज्ञापन
सुबह दस बजे से शुरू हुई पंचायत दोपहर में जाकर समाप्त हुई। पंचायत में निर्णय लिया गया कि विवाहिता अभी काफी अस्वस्थ है। उसे मायके में मां के पास रहने दिया जाए। इंस्पेक्टर के कड़े तेवर देखकर ससुराल वालों ने सबसे पहले विवाहिता की दो साल की बेटी को वापस लौटाया। फिर महीने में दस हजार रुपये खर्च देने की बात तय हुई।
इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि विवाहिता के साथ हुई ज्यादती को लेकर ससुराल वालों को थाने बुलाकर कार्रवाई करने जा रहा था। इसी बीच विवाहिता ने एक बार चेतावनी देकर छोड़ देने की बात कही। पति, सास और ससुर ने फिर भविष्य में गलती नहीं करने की बात कही। आपस में समझौता कर दोनों पक्ष चले गए। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि पत्नी ने पति और ससुराल वालों पर आरोप लगाया था। दोनों के बीच समझौता हो गया है।