{"_id":"9189b3eefed0f6315473612dfe2eb580","slug":"woman-s-name-and-sent-messages-from-porn-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के नाम से अश्लील मैसेज भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती के नाम से अश्लील मैसेज भेजा
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Sat, 12 Dec 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक को युवती का फोटो लगाकर फेसबुक चलाना और अश्लील मैसेज भेजना महंगा पड़ गया। पुलिस इस मामले में युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कर मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं, पुलिस की कार्रवाई के बाद युवक घर छोड़कर फरार है।
भटनी नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती की शादी के लिए उसके घरवाले सलेमपुर के छपरा प्रयागपुर आए थे। उसके घरवालों ने युवती की तस्वीर युवक राहुल के घरवालों को दी।
लेकिन किसी कारण से शादी तय नहीं हो सकी। कुछ दिन बाद राहुल युवती की तस्वीर लगाकर फेसबुक चलाने लगा। युवती की फर्जी फेसबुक आईडी से लोगों के पास अश्लील मैसेज भी भेजता था।
विज्ञापन
इसकी जानकारी युवती के घरवालों को कुछ दिन पूर्व हुई। युवती के घरवालों ने युवक के परिवार के लोगों से इसकी शिकायत की। लेकिन युवक अपनी आदत से बाज नहीं आया।
युवती के भाई ने युवक के खिलाफ भटनी थाने में नामजद तहरीर दी। एसओ भटनी राजेंद्र प्रताप सिंह यादव ने बताया कि युवती के भाई की शिकायत पर छपरा प्रयागपुर गांव के राहुल यादव के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। युवक ने युवती की तस्वीर फेसबुक पर प्रचारित किया था।