फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   woman protested aginst bdo

महिलाओं ने बीडीओ के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 10 Oct 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
woman protested aginst bdo
महिलाओं ने बीडीओ के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

महिलाओं ने गांव में बीडीओ पर जबरन नाली निर्माण कराने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। क्षेत्र की ग्राम पंचायत अकटहिया में बीडीओ द्वारा जबरन नाली निर्माण कराए जाने से नाराज महिलाओं ने सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर बीडीओ के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। महिलाओं ने बीडीओ की अनुपस्थिति में वरिष्ठ लिपिक को पत्रक सौंपा। कहा कि समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विकास खंड देसही देवरिया के अकटहिया गांव में ब्लॉक द्वारा सार्वजनिक नाली का निर्माण कराया जा रहा है। गांव के कुछ लोगों का कहना है कि जिम्मेदार उनकी काश्त की भूमि से होकर जबरन नाली निर्माण करा रहे हैं। उनके घरों के पास लोगों की नालियों का पानी आकर फैला हुआ है। बीडीओ और एसओ महुआडीह जबरन नाली निर्माण कराने के लिए उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं।
विज्ञापन

महिलाओं ने बीडीओ विनय कुमार द्विवेदी की गैरमौजूदगी में सीनियर सहायक प्रमोद कुमार को पत्रक सौंपा। महिलाओं ने समस्या के समाधान के लिए डीएम को पत्रक सौंपा था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुन्नी देवी, मीना देवी, कुलवंता देवी, मंजू, पार्वती, कुसुमावती देवी, सुमन, पानमती देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed