फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   woman pradhan elegated on secretary of molestaion

महिला प्रधान ने सचिव पर लगाया छेड़खानी का आरोप

Thu, 07 Jul 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
woman pradhan elegated on secretary of molestaion
महिला प्रधान ने सचिव पर लगाया छेड़खानी का आरोप
विज्ञापन

सचिव ने कहा- प्रधान के पति ने उसके साथ मारपीट की
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। क्षेत्र के एक गांव की महिला प्रधान ने गांव में तैनात सचिव पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, आरोपी सचिव ने प्रधान के पति पर मारपीट का आरोप लगाया है।
ग्राम प्रधान की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक गांव में सुबह करीब नौ बजे गांव में दवा छिड़काव का कार्य चल रहा था। सचिव ने प्रधान को फोन कर पूछा कि आप कहां हैं। प्रधान ने बताया कि वह घर पर कमरे में बैठी हैं। इसके बाद सचिव उनके घर पहुंचा। आरोप है कि कमरे में प्रधान को अकेला पाकर उनका हाथ पकड़ लिया और छेड़खानी का प्रयास किया। प्रधान के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग दौड़े। लोगों को आते देख सचिव वहां से भागने लगा और सीढ़ी पर गिर गया। इसके बाद अपनी बाइक से भाग निकला। प्रधान ने पुलिस से सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। वहीं सचिव ने फोन पर बताया कि आरोप निराधार है। वह घर जाने के लिए बनकटा स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने की तैयारी में था, इसी बीच प्रधान के पति पहुंचे और भुगतान को लेकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने लगे, जिससे उनका सिर फट गया। सचिव ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज कराया और मेडिकोलीगल बनाने के लिए दूसरे दिन बुलाया गया है। उसके बनने के बाद प्रधान के पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराऊंगा। थानाध्यक्ष बनकटा दिलीप सिंह ने कहा कि घटना संज्ञान में है। प्रधान की ओर से तहरीर मिली है। घटना की जांच कर आवश्यक करवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रधान संघ ने की सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग
महिला प्रधान की ओर से छेड़खानी का आरोप लगाने के बाद प्रधान संघ ने बैठक कर सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बैठक में पहुंचे बीडीओ निरंकार मिश्र ने कहा कि सचिव के खिलाफ चिट्ठी लिखने जा रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख बिंदा सिंह कुशवाहा ने भी आरोपी सचिव के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया। प्रधानों ने कहा कि सचिव को हटाया नहीं गया तो वे आरपार की लड़ाई लड़ने को विवश होंगे। इस दौरान धर्मेंद्र कुशवाहा, इंद्रजीत यादव, अजित गोंड, विद्यासागर गोंड, सूरज ठाकुर, कृष्णदेव सिंह, लालबाबू सिंह, सतीश सिंह, चंदन शर्मा, बाला यादव, कैलाश चौबे, मुन्ना सिंह, भोला भारती आदि प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed