{"_id":"62cb152efbdca11181378c18","slug":"woman-injured-in-acccident-by-truck-deoria-news-gkp443254861","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से महिला घायल
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से महिला घायल
देवरिया। शहर के भटवलिया चौराहे पर ट्रक की चपेट में आने से रविवार की शाम महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के चोरभरिया गांव निवासी नीलम देवी (42) पत्नी संतोष पांडेय अपने पुत्र प्रियांशु के साथ बाइक से कहीं जा रही थीं। इसी दौरान भटवलिया चौराहे पर ट्रक की चपेट में आने से उनका बायां हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।