{"_id":"655918ef3fe1ca420c0ff1b4","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-chaura-chaura-express-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-13159-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चौराचौरा एक्सप्रेस से कटकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चौराचौरा एक्सप्रेस से कटकर महिला की मौत
Sun, 19 Nov 2023 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। रेल लाइन पार कर रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से शनिवार को जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह खेत से काम कर घर लौट रही थी। इसी दौरान हादसा हुआ। इसकी खबर मिलते ही घर वालों में चीख पुकार मच गई।
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़का टोला रुच्चापार गांव की रहने वाली 60 वर्षीय सुधा देवी शनिवार को खेत में काम करने गई थी। खेत से सिर पर धान का बोझ लेकर घर के लिए चली। सुबह करीब 9 बजे रेल लाइन पार करते समय कानपुर से गोरखपुर जा रही चौरीचौरा एक्सप्रेस की चपेट में आ गई, जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाल वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि ट्रेन से कटकर महिला की मौत हुई है।