फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman dies after being hit by a four-wheeler

Deoria News: चार पहिया वाहन की टक्कर से महिला की मौत

Fri, 13 Mar 2026 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by a four-wheeler
खामपार। थाना क्षेत्र के भिगारी बाजार भवानी छापर मार्ग पर भिगारी बाजार मछली हट्टा के समीप एक टैंकर ने मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे 45 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन महिला को पीएचसी भाटपार रानी ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं ठोकर मारने के बाद वाहन चालक गाड़ी सहित फरार हो गया। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के बलुवन खास निवासी भाकपा माले नेता छोटेलाल कुशवाहा पेड़ पौधा बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। बृहस्पतिवार की शाम वह भिगारी बाजार में मछली हट्टा के समीप अपनी पत्नी को बैठा कर बाजार की तरफ जा रहे थे। तभी भवानी छापर की तरफ से आ रहे टैंकर ने ठोकर मार दिया। इससे बाइक पर पीछे बैठी उनकी पत्नी 45 वर्षीय कालिंदी देवी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन घायल महिला को भाटपार रानी पीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने घायल महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। कालिंदी देवी के मरने से उनके बच्चों के सर से मां का साया उठ गया। चार बच्चों में सबसे बड़ी अंजलि (17) आंचल, नीरज व अनुष्का है। खामपार पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन

इधर सूचना पाकर अस्पताल में भाकपा माले समेत विविध दलों के नेता पहुंच गए। थानाध्यक्ष प्रदीप अस्थाना ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है। वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed