फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   woman died in miserable conditions in barhaj

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Thu, 07 Jul 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
woman died in miserable conditions in barhaj
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
विज्ञापन

इलाज कराने गोरखपुर ले गए थे परिजन, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। स्थानीय जयनगर-गौरा निवासिनी अंजनी (27) पत्नी नीरज की बृहस्पतिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार महिला की हालत अचानक नाजुक होने पर इलाज के लिए गोरखपुर ले गए थे, जहां पर उसकी मौत हो गई। मायकों पक्ष ने प्रताड़ित कर मार डालने का आरोप लगाया है।
सुबह अंजनी की मौत की जानकारी होने पर घर में चीख-पुकार मच गई। जानकारी पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। शव घर पहुंचने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मायके वाले ससुरालियों पर पुत्री अंजनी को प्रताड़ित करते हुए मार डालने का आरोप लगाने लगे। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी होने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

2014 में हुई थी अंजनी की शादी
बरहज। जयनगर-गौरा निवासी नीरज सोनकर पुत्र इंद्रदेव की शादी 2014 में आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के चिउटंही गांव निवासी प्रेम सोनकर की पुत्री अंजनी से हुई थी। उससे दो बेटियां रागिनी (5) और रिया (3) वर्ष हैं। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि अंजनी की तबीयत खराब होने पर घर वाले उसे इलाज के लिए ले गए। सुबह उसकी मौत की सूचना मिली। अंजनी की मौत को लेकर मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है। जबकि रागिनी और रिया मां की मौत से अनभिज्ञ हैं। हालांकि, अंजनी की मौत के बाद मायके वालों ने दरवाजे पर खूब हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed