फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   without working industries plot will be cancled

उद्योग के नाम पर भूखंड कब्जाने वालों का निरस्त होगा पट्टा

Wed, 06 May 2020 09:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
without working industries plot will be cancled
उद्योग के नाम पर भूखंड कब्जाने वालों का निरस्त होगा पट्टा
विज्ञापन

उद्योग विभाग ने 183 लोगों को पट्टे पर दी है जमीन
101 भूखंडों पर नहीं लगी है औद्योगिक इकाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र की जमीन कब्जाने वालों की अब खैर नहीं है। विभाग उन सभी भूखंडों का विवरण तैयार कर चुका है, जहां आवंटन के कई वर्ष बीतने के बावजूद अबतक कोई औद्योगिक इकाई नहीं लगी है। गलत जानकारी देकर लोग उद्योग विभाग की जमीन हथिया लिए हैं। विभाग ऐसे 101 आवंटियों का पट्टा निरस्त करने की तैयारी में है। जल्द ही उद्योग बंधु की बैठक में यह प्रस्ताव उपायुक्त उद्योग की ओर से पेश किया जाएगा।
गौरीबाजार, शाहपुर शुक्ल, भाटपाररानी में मिनी औद्योगिक आस्थान के नाम से उद्योग विभाग के 128 भूखंड हैं। जिसे आटा चक्की, अगरबत्ती, राइस मिल, मोमबत्ती आदि छोटे उद्योग लगाने के लिए लोगों को 90 साल का पट्टा दिया गया है। इसके अलावा देवरिया सदर व सलेमपुर में वृहद उद्योग के लिए 55 भूखंड व 24 शेड का आवंटन किया गया है। इसमें 101 आवंटी ऐसे हैं जिन्होंने उद्योग लगाने के नाम पर जमीन का पट्टा तो ले लिया लेकिन दशक बीतने के बाद भी उद्योग शुरू नहीं किया है। आवंटित 177 भूखंडो में से महज 87 पर ही औद्योगिक इकाइयां लगी हैं।
विज्ञापन

इनसेट
यहां 24 घंटे होती है विद्युत आपूर्ति
गोरखपुर रोड स्थित पुरवा मेहड़ा राजकीय औद्योगिक आस्थान व सलेमपुर इंडस्ट्रियल इस्टेट को वृहद उद्योग का दर्जा प्राप्त है। यहां पेपर मिल, प्लाई फैक्ट्री, फ्लोर मिल आदि बड़े उद्योग लगाने के लिए सरकार की ओर से तमाम सहूलियतें दी जाती हैं। सड़क, बिजली, पानी, सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाता है। 24 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
इनसेट
यह है औद्योगिक आस्थानों की स्थिति
आस्थान आवंटित भूखंड/शेड बंद उद्योग
गौरीबाजार 32 06
शाहपुर शुक्ल 44 34
भाटपाररानी 46 सभी बंद
देवरिया सदर 58 03
सलेमपुर 21 06
वर्जन
स्थानीय स्तर पर उद्योग को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। ताकि जिले के युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार दिया जा सके। पट्टा कराकर उद्योग नहीं लगाने वाले आवंटियों को नोटिस दिया गया है। उद्योग बंधु की बैठक में प्रस्ताव देकर उनका पट्टा निरस्त कराया जाएगा।
- केके अमर, उपायुक्त उद्योग, देवरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed