{"_id":"627569feec564d787500c9bf","slug":"without-registration-schools-not-given-notice-answer-deoria-news-gkp4359441187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता वाले सात स्कूलों ने नहीं दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता वाले सात स्कूलों ने नहीं दिया जवाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना मान्यता वाले सात स्कूलों ने नहीं दिया जवाब
बीईओ ने कहा-बिना मान्यता के स्कूल संचालन पर एफआईआर के साथ प्रतिदिन 10 हजार का लगेगा अर्थदंड
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर क्षेत्र में बिना मान्यता के चल रहे सात विद्यालयों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। एक बार नोटिस जारी होने के बाद भी ये पुन: हुई जांच में संचालित होते पाए गए। अब इन पर एफआईआर के साथ ही जुर्माना लगाने की भी चेतावनी दी गई है।
बिना मान्यता के चल रहे प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ बीएसए के आदेश पर जिले में एक पखवारे से विभिन्न शिक्षा क्षेत्रों में खंड शिक्षाधिकारियों के नेतृत्व में अभियान चल रहा है। देवरिया सदर क्षेत्र के बीएस पब्लिक स्कूल महुआनी चौराहा, श्याम एकेडमी गोबराई खास, शिवकिरन बैली स्कूल खोराराम चौराहा, आरके पब्लिक स्कूल खोराराम चौराहा, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल बांकी चौराहा, एमएसडी एकेडमी बढ़या बुजुर्ग, बीएन पब्लिक स्कूल धमउर परशुराम के निरीक्षण में बिना मान्यता के चलते हुए पाए जाने पर पिछले माह नोटिस जारी किया गया था। इन विद्यालयों में अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। बीईओ सदर विजयपाल नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को भी इन सातों स्कूलों की पुन: जांच की गई तो संचालित होते पाए गए। जबकि पूर्व में किए गए निरीक्षण में इन विद्यालयों को तत्काल बंद कराकर यहां अध्ययनरत बच्चों का नामांकन नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में कराने के निर्देश दिए गए थे। कहा कि भविष्य में ये सातों विद्यालय पुन: संचालित होते पाए गए तो उनके विरुद्ध एफआईआर के साथ ही साथ प्रतिदिन 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया जाएगा।