फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   without registration madarsa found

बिना मान्यता संचालित हो रहा था मदरसा, चार हिरासत में

Tue, 15 Nov 2022 07:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
without registration madarsa found
बिना मान्यता संचालित हो रहा था मदरसा, चार हिरासत में
विज्ञापन

शिकायत करने वाले लोग कोतवाली में कार्रवाई की मांग पर अड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। चक हिछौरा गांव में सरकारी जमीन पर बिना मान्यता के मदरसा चल रहा था। शिकायत पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जहां मदरसा में बच्चे पढ़ते मिले। पुलिस को देखकर मदरसे के बच्चे भाग चले। पुलिस संचालन समिति के चार सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसकी शिकायत करने वालेे लोग कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई पर अड़े हुए हैं।
कोतवाली थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मधवापुर के राजस्व गांव चक हिछौरा में पिछले कई वर्षों से मदरसा संचालित कर उसमें विशेष धर्म की शिक्षा दी जाती थी। इसकी शिकायत गांव के एक व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस से की। पुलिस मौके पर पहुंची तो मदरसा में पढ़ाई हो रही थी। बच्चे भाग गए।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान मदरसा संचालित करने वाले लोग कोई कागजात नहीं दिखाए। बिना मान्यता का मदरसा संचालित होने को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए चार लोगों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। वहीं, कोतवाली गेट पर दोनों पक्ष के लोग मामला को सुलझाने में देर शाम तक जुटे रहे। लेकिन पुलिस रजिस्ट्रेशन के कागजात मांग रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि जिस जमीन पर मदरसा चल रहा है, वह आबादी की जमीन है। बिना किसी ग्राम सभा के प्रस्ताव पर सरकारी जमीन पर मदरसा का निर्माण कर लिया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि हम लोग मख्तबा की तालीम बच्चों को देते हैं। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से इस प्रकरण पर बात की जा रही है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed