फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   without information transfered lpg conection

गैस कनेक्शन ट्रांसफर में मनमानी

Mon, 07 Dec 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला िंहदी न्यूज
अमर उजाला िंहदी न्यूज Updated Mon, 07 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने उपभोक्ताओं को जानकारी दिए बगैर कनेक्शन दूसरी एजेंसी को ट्रांसफर कर दिया है। बुकिंग कराने के बाद भी जब गैस नहीं पहुंची तो उपभोक्ताओं को जानकारी हुई। अब उपभोक्ता गैस के लिए दूसरी एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं।

रामनाथ देवरिया, उमानगर, सीसी रोड, राघवनगर, हनुमान मंदिर आदि जगहों के उपभोक्ताओं को मालवीय रोड स्थित देवरिया गैस सर्विस से कनेक्शन मिला था। वर्षों से इन मोहल्लों के उपभोक्ता को होम डिलिवरी की सुविधा मिल रही थी। फोन से बुकिंग कराने के बाद आसानी से गैस सिलिंडर उनके घरों को पहुंच रहा था। इधर, कुछ दिन पूर्व कंपनी ने करीब तीन हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन साकेतगनर के पूर्वी छोर पर स्थित एजेंसी को ट्रांसफर कर दिया। 

उपभोक्ताओं को इस बात की जानकारी तब हुई जब बुकिंग के बाद भी उनके घर गैस नहीं पहुंचा। 

उपभोक्ताओं ने देवरिया गैस सर्विस पर कारण जानना चाहा तो पता चला कि उनके कनेक्शन को दूसरी एजेंसी के वहां ट्रांसफर कर दिया गया है। उपभोक्ता जयहरी मणि, परशुराम तिवारी, रामअशीष, सपना मिश्रा, भगवानदीन, सत्यप्रकाश, हंसनाथ, सुधा शुक्ला, गिरिजाशंकर, शशिनाथ त्रिपाठी, गुलशनिसा आदि का कहना है कि एक सप्ताह से दूसरी एजेंसी का चक्कर लग रहा रहें। गैस सिलिंडर नहीं मिलने से दिक्कत बढ़ गई है। लगन का समय होने की वजह से गैस सिलिंडर के लिए काफी कठिनाई हो रही है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed