{"_id":"62d6fa6e89a4de54e47ec3e2","slug":"with-lineman-body-protested-in-sub-station-deoria-news-gkp444258589","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन का शव उपकेंद्र में रखकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनमैन का शव उपकेंद्र में रखकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
साथी लाइनमैन की मौत के बाद आक्रोशित संविदा कर्मियो ने शव को तरकुलवा थाना क्षेत्र के गोपाल पुर उपक
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइनमैन का शव उपकेंद्र में रखकर किया प्रदर्शन
परिवार के एक सदस्य को नौकरी और पांच लाख मुआवजा देने की मांग पर अड़े संविदाकर्मी
विधायक और एसडीएम सदर की पहल पर शव के दाह संस्कार के लिए हुए राजी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में फॉल्ट ठीक करते समय प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई। मंगलवार को शव उपकेंद्र परिसर में रखकर आक्रोशित संविदाकर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया। संविदाकर्मी मृतक के परिवार के एक सदस्य को नौकरी और उसकी विधवा को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग पर अड़े हुए थे।
करीब छह घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन के बाद रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया एवं एसडीएम सदर सौरभ सिंह, सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी के आश्वासन के बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त हुआ। इसके बाद परिजन शव के दाह संस्कार के लिए राजी हुए।
तरकुलवा थानाक्षेत्र के सिरवनिया गांव के रहने वाले संविदा कर्मचारी उमेश यादव सोमवार की देर शाम को क्षेत्र के गोपालपुर गांव में बिजली का फॉल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आ गए थे। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उनकी मौत हो गई थी। विद्युत निगम के संविदा लाइनमैन का शव जब गांव आया तो संविदाकर्मी परिजनों के साथ शव को सुबह छह बजे ही विद्युत उपकेंद्र परिसर में रखकर पांच लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन
उधर, संविदकर्मियों ने रात्रि में करीब सात बजे से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को बाधित कर दिया, जिससे समूचे इलाके में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। सूचना मिलने पर रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी सहित विद्युत निगम के कई अफसर मौके पर पहुंच गए। काफी मान मनव्वल के बाद संविदाकर्मियों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन देकर धरना-प्रदर्शन को समाप्त किया। विद्युत संविदा मजदूर संगठन के खंडीय अध्यक्ष विपिन विश्वकर्मा ने दिए गए मांगपत्र में मृत संविदाकर्मी के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने, पांच लाख रुपये का तत्काल मुआवजा देने तथा घटना की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
20 घंटे तक करीब दो सौ गांवों की आपूर्ति रही ठप
देवरिया। तरकुलवा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े दो सौ गांवों की बिजली आपूर्ति 20 घंटे तक ठप रही। इसके कारण पचास हजार की आबादी अंधेरे में रही। मंगलवार को दोपहर बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
पूरी रात उमस भरी गर्मी में लोग त्राहि-त्राहि करते रहे। पूरी रात लोगों ने जाग कर काटी। मंगलवार को भी पूरे दिन लोगों ने बिना बिजली के बिताया। बिजली गुल रहने से कस्बे से लेकर गांवों के लोग पानी के लिए तरसते रहे। घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। लोगों के मोबाइल बंद हो गए। व्यापारियों का व्यवसाय भी प्रभावित रहा। बिजली के बिना क्षेत्र में हाहाकार मचा रहा। संवाद